Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

निजी कंपनी के टॉवर के विरोध में उतरे कॉलोनी वासी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। पिलानी रोड पर विकास नगर में निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर निर्माण को लेकर स्थानीय लोग  विरोध में उतर आए है। कंपनी के कर्मचारियों की ओर से टॉवर निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना जब वार्डवासियों को लगी तो वे टॉवर स्थल पर एकत्र हो गए और  टॉवर निर्माण का विरोध करने लगे। वार्डवासियों का कहना था कि घनी आबादी के बीच टॉवर निर्माण नहीं होना चाहिए। टॉवर के रेडियेशन से लोगों को नुकसान हो सकता है। वहीं पर्यावरण प्रदूषण होने से स्वास्थ्य को खतरा है।
वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने यहां टॉवर निर्माण की अनुमति भी नही ली है। वार्ड के लोगों के विरोध की सूचना पर एएसआई ओमप्रकाश नरूका मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद टॉवर निर्माण बंद कर दिया गया। इससे पहले भी यहां टॉवर निर्माण कार्य बंद करवाया जा चुका है। लेकिन एक बार फिर टॉवर निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस मौके पर भूपेंद्र श्योराण, ओमप्रकाश जांगिड़, धर्मवीर पायल, अमित नेहरा, योगेश नेहरा, ओमप्रकाश नेहरा, जवानसिंह श्योराण, सुभाष मेघवाल, विजय सिंह चाहर, बाबूलाल लांबा, ओमप्रकाश मेघवाल, सुनीता देवी, सरोज, राजो देवी, ग्यारसी देवी, चंपा देवी, सुशीला देवी, सुभिता देवी, मनीषा देवी, कैलाश देवी, कर्मवीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल कुमार, हेतराम, यादराम, इंद्रसिंह, मंजू देवी, सुमन देवी, राजबाला, माया देवी, मनोज देवी, बाला देवी, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

Related posts

आईपीएल : वेड को आचार संहिता के उल्लंघन के लिये फटकार

Report Times

चिड़ावा : 90 सैम्पल आए नेगेटिव, बाकी की रिपोर्ट आएगी सुबह

Report Times

समाज सुधारक महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Report Times

Leave a Comment