Report Times
latestOtherकृषिटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अब राजस्थान में किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली, महाराष्ट्र का मॉडल अपनाएगा प्रदेश

REPORT TIMES 

राजस्थान सरकार सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों को अब दिन में बिजली उपलब्ध कराने और विद्युत वितरण तंत्र में सुधार लाने के लिए महाराष्ट्र के मॉडल को अपनाएगी. एक अधिकारिक बयान के अनुसार इस संबंध में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का दल जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा करेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने राजस्थान में महाराष्ट्र मॉडल को लागू करने के संबंध में हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुम्बई में मुलाकात की है. इस दौरान महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख शासन सचिव (ऊर्जा) आभा शुक्ला भी मौजूद थीं. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बीते दिनों दिल्ली में केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से मुलाकात की थी. इस दौरान सिंह ने उन्हें ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता को कम करने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार के मॉडल को अपनाने का सुझाव दिया था.

Related posts

एक कॉल से खुला था चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड का राज, शिमला तक पहुंची जांच

Report Times

राजस्थान में ED की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों के 24 ठिकानों पर एक साथ जारी है रेड

Report Times

टोंक थप्पड़ कांड में 25 फरवरी का आंदोलन स्थगित

Report Times

Leave a Comment