Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

आखिर ये नाली कब बनेगी ?

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर का सबसे व्यवस्तम इलाका श्री विवेकानंद चौक। ये वो जगह है जहां से क्या पता कितनी बार पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका ईओ, एसडीएम, डीएसपी, सीआई सहित लगभग सभी अधिकारी गुजरते हैं। सभी पार्षदों का यहां से आना होता है। यहीं एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। यहां से गुजरने वाला रास्ता कोर्ट और एसडीएम कार्यालय के विवेकानंद चौक से जोड़ता है। इसी रास्ते पर विवेकानंद चौक में ही शौचालय के पास बनी नाली बदहाली के आंसू बहा रही है। इस नाली को बनाते समय निर्धारित मानकों की हर बार अवहेलना की जाती है।
जिसके चलते हर बार यानी साल में पांच से छह बार ये टूटती है। लेकिन इस बार करीब छह माह पहले ये नाली टूटनी शुरू हुई। पहले इसमें साइड में लगाए पट्टियों ने जगह छोड़ी इसके बाद साइडों से नाला टूटना शुरू हो गया। अब हालत ये है की दुपहिया और चौपहिया वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। नगरपालिका को कई बार अवगत करवाने के बावजूद इसे सही नहीं करवाया जा रहा। नगरपालिका चेयरमैन तो साफ कह चुकी है कि विवेकानंद चौक में काम नहीं करवाऊंगी। अब इस स्थिति में चौकवासी आखिर जाए तो जाए कहां ? शायद अब नगरपालिका इसके और अधिक चौड़ा होने का इंतजार कर रही है ताकि कोई बड़ा हादसा हो और फिर कहीं जाकर इस पर नजर डाली जाएगी।

Related posts

IPL 2024, PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीता, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

Report Times

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव चुनावों को लेकर बड़ी ख़बर, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ​​​​​​​ने दिया बड़ा अपडेट

Report Times

मदन दिलावर ने गहलोत से इंग्लिश मीडियम स्कूल पर उठाए 3 अहम सवाल

Report Times

Leave a Comment