Report Times
latestOtherकोटाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशलहादसा

राजस्थान: कोटा में दो मंजिला मकान गिरा, हादसे में एक दंपत्ति मलबे में दब गए, एक की हुई मौत

REPORT TIMES 

राजस्थान के कोटा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां अनंतपुर इलाके में एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया. इस मकान के मलबे में चौकीदार दंपत्ति दब गए. इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी का इलाज जारी है. मालूम हो कि मकान गिरते ही आस-पास में सनसनी फैल गई. तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए मलबे में दबे पति-पत्नी को बाहर निकाल लिया है.

कोटा के अनंतपुरा इलाके में दो मंजिला मकान गिरने और उसके मलबे में से दंपति को दबे होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिर आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया. बताया गया कि यह हादसा अनंतपुर इलाके में कान्हा मैरिज गार्डन के पीछे दीनदयाल नगर में हुई.बताया गया कि दीनदयाल नगर में एक मकान अचानक भड़भड़ा के गिर जाने से उसमें मौजूद दंपति मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. राहत की बात यह रही की प्रशासनिक अमला और बचाव दल मौके पर तुरंत ही पहुंच गए मलबे में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकल गया. वहीं उनके पति जगदीश को बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. जगदीश बुरी तरीके से मलबे में दब गया था. उसके हाथ के एक तस्वीर भई सामने आई. जिसमें उसका पूरा धर मलबे में दबा नजर आ रहा है. लेकिन हाथ बाहर था. आनन-फानन में उसे निकालकर इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भेजा गया. लेकिन इलाज के दौरान चौकीदार जगदीश की मौत हो गई. मौके पर जिला कलेक्टर एसपी सहित स्थानीय विधायक भी पहुंचे. यह हादसा कैसे हुए पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है.

Related posts

UPI में आ गया नया फीचर अब पेमेंट करना होगा और आसान

Report Times

जोधपुर में टैंक में गिरी लड़की को बचाने के दौरान दर्दनाक हादसा, 8 लोग करंट में झुलसे; 3 की मौत

Report Times

राजस्थान में होगी पहली डिजिटल जनगणना, घर बैठे खुद कर सकेंगे अपना रजिस्ट्रेशन, समझें पूरा प्रोसेस

Report Times

Leave a Comment