Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

पांच दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव : श्याम नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों को दिया निमंत्रण

REPORT TIMES 

चिड़ावा। बसंत पंचमी के मौके पर शहर में श्री श्याम नवयुवक मंडल की ओर से पांच दिवसीय बसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को मंडल के सदस्यों ने शहर के मुख्य बाजार, विवेकानंद चौक, पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, पिलानी रोड, खेतड़ी रोड, स्टेशन रोड आदि जगहों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गणमान्यजनों को श्याम महोत्सव का निमंत्रण दिया और कार्यक्रमों में आने का आग्रह किया।

ये रहेगा कार्यक्रम

दस फरवरी को सुबह सवा 11 बजे 501 निशानों का पूजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को सवा छह बजे महावीर मंडल पिलानी की ओर से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 11 फरवरी को विशाल भजन संध्या और नृत्यनाटिका का आयोजन होगा। 12 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या और ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 13 फरवरी को महिला मित्र मंडल की ओर से सुबह सवा 11 बजे से श्री श्याम पाठ का वाचन किया जाएगा।

श्याम मंदिर में होंगे ये आयोजन

इधर 13 फरवरी को श्री श्याम हरि कीर्तन मंडल की ओर से पुरानी बस्ती स्थित श्री श्याम मंदिर में शाम सवा सात बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान बाबा का विशेष फूलों से नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर और बाहरी रास्ते को सजाया जाएगा। वहीं बाबा को छप्पन भोग समर्पित कर महा आरती का आयोजन भी होगा। 14 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे से शाम छह बजे तक भंडारे का आयोजन श्याम मंदिर गेस्ट हाउस में होगा।

14 को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन महोत्सव के आखिरी दिन भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। ये निशान शोभायात्रा पिलानी रोड पर राजकीय अडूकिया स्कूल के पास महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होगी। शोभायात्रा पिलानी रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, पुरानी तहसील रोड होते हुए विवेकानंद चौक पहुंचेगी। यहां पर नृत्यनाटिकाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें रामू राजस्थानी की महाकाल, अघोरी, भस्म आरती आदि आकर्षण का केंद्र रहेगी। निशान शोभायात्रा इसके बाद मुख्य बाजार, धाबाई जी का टेकड़ा होते हुए पुरानी बस्ती स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी। जहां पर बाबा श्याम को निशान समर्पित किए जाएंगे। यात्रा का रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

Related posts

एक अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलाें व अस्पतालाें का समय

Report Times

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र कालवी का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Report Times

मुख्य बाजार में ज्वैलर्स शॉप के शटर काटने का प्रयास

Report Times

Leave a Comment