Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में तबादलों से हटा प्रतिबंध

REPORT TIMES 

सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे। सरकार गठन के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि तबादलों से बैन हटाया जाएगा। ताकि लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फायदा मिल सके। पूर्ववर्ती सरकार के समय भी जमकर तबादले हुए थे। तब भाजपा ने ‘तबादला उद्योग’ नाम देकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से बैन लगा हुआ था।

डिजायर पर कितना होगा काम, देखना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजायर के आधार पर तबादलों से परहेज की बात कही थी। ऐसे में देखना होगा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के लिए विधायक व मंत्रियों की डिजायर के आधार पर कितने तबादले किए जाते हैं। सरकार बदलने के साथ ही विधायकों और मंत्रियों के पास डिजायर के लिए प्रार्थना पत्र आना शुरू हो गए थे।

थर्ड ग्रेड के तबादलों का जिक्र नहीं

पूर्व की तरह ही इस आदेश में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों का कोई जिक्र नहीं है। सरकार ने पॉलिसी बनाकर इनका तबादला करने की घोषणा की थी। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर्स को अभी ट्रांसफर के लिए इंतजार करना होगा।

आदेश पर उठ रहे सवाल

वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों का भी प्रकोप चल रहा है। बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही है। ऐसे में तबादलों से इन कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Related posts

आजादी गौरव यात्रा’ का राजस्थान में प्रवेश, गहलोत-माकन-डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं ने की अगुवाई

Report Times

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर बूंदी व कोटा में सड़कों पर उतरे समर्थक

Report Times

जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक : 3 दिसम्बर को शुरू होने वाली जन आक्रोश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ को सौंपी जिम्मेदारी

Report Times

Leave a Comment