Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘इस लेखानुदान बजट ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी… राजस्थान बजट पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा हमला

REPORT TIMES 

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज लेखानुदान बजट पेश किया. यह बजट अगले वित्तिय वर्ष के पूर्ण बजट तक के लिए है. इस बजट में लाडो प्रोत्साहन योजना, 70 हजार पदों पर भर्ती, लैंड टैक्स समाप्त करने सहित कई बड़ी घोषणाएं की गई है. लेकिन इस बजट पर राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि इस लेखानुदान बजट ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी है. इसमें प्रदेश के लिए विजन की बजाए पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप ही दिखाई दिए. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने लेखानुदान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच (एक्स) पर लंबा पोस्ट लिखा है.

प्रदेश के लिए विजन के बदले पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप

राजस्थान के लेखानुदान बजट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लिखा,”राजस्थान की वित्त मंत्री महोदया द्वारा पेश किए गए लेखानुदान में प्रदेश के लिए विजन की बजाय पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप ही दिखाई दिए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार पर कर्ज 2 लाख करोड़ बढ़ गया पर मैं उनकी जानकारी में लाना चाहूंगा कि भारत सरकार पर यूपीए सरकार के समय 2014 तक 55 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था जो 2023 तक 106 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 161 लाख करोड़ रुपये हो गया है.” उन्होंने आगे लिखा कि राजस्थान सरकार के सभी फाइनेंसियल इंडिकेटर भारत सरकार से बेहतर रहे हैं. राजस्थान की स्टेट जीडीपी 2018 में करीब 9 लाख करोड़ थी जो 2023 में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये हो गई एवं राजस्थान आर्थिक विकास दर में उत्तर भारत में नंबर 1 और देश में नंबर 2 तक पहुंचा.

मोदी की गारंटी पर गहलोत का हमला

गहलोत ने मोदी की गारंटी टर्म पर तंज करते हुए लिखा कि आज के लेखानुदान से राजस्थान की भाजपा सरकार ने “मोदी की गारंटी” की हवा निकाल दी है क्योंकि मोदी जी ने चुनाव में राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें गुजरात और यूपी जैसे पड़ोसी राज्यों के समान करने की गारंटी दी थी पर आज लेखानुदान में इसका जिक्र तक नहीं किया गया है. यह दिखाता है कि मोदी की गारंटी पूरी तरह खोखली हैं. वैसे गारंटी शब्द ही मोदीजी ने कांग्रेस के कैंपेन से चुराया है.

अंबाबाड़ी मेट्रो पर बोले गहलोत- हमारा विजन सही था

किसान के मामले पर गहलोत ने लिखा कि किसान विरोधी सोच को प्रदर्शित करते हुए भाजपा सरकार ने हमारी सरकार द्वारा शुरू किए गए पृथक कृषि बजट को समाप्त कर दिया है जबकि वर्तमान बीजेपी सरकार के माननीय कृषि मंत्री ने पदभार संभालने के बाद हमारी इस पहल का स्वागत किया था. उन्होंने लिखा कि लेखानुदान में सीतापुरा से अंबाबाड़ी मेट्रो की DPR की घोषणा करना बताता है कि 10 वर्ष पहले भी हमारी सरकार का विजन सही था. अगर पूर्ववर्ती BJP सरकार ने इसका काम बंद नहीं किया होता तो कम लागत में ही मेट्रो तैयार हो चुकी होती और आज जयपुर में बनी भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनती.

Related posts

‘HR शोषण ना करें…अच्छी सैलरी दें’…लिखकर 32 साल की युवती ने किया सुसाइड

Report Times

चिड़ावा में मानसून पूर्व की बारिश से राहत

Report Times

झुंझुनूं में ए.वी.वी.एन.एल. का लाईनमैन 07 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment