Report Times
latestOtherकरियरकृषिटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

शेखावाटी को यमुना से दो हजार से 2100 क्यूसेक तक मिलेगा पानी, 30 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

REPORT TIMES 

राजस्थान को हरियाणा से मिलेगा यमुना का पानी, 30 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्चराज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि शेखावाटी को यमुना से दो हजार से 2100 क्यूसेक तक पानी मिलेगा। ये पानी जमीन के नीचे पाइप बिछाकर चूरू के राजगढ़ तक पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद इसकी अंचल में सप्लाई होगी। योजना पर 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसकी 80 फीसदी राशि केंद्र तथा 20 फीसदी राशि राज्य सरकार3 वहन करेगी। इसके लिए केंद्र तथा राजस्थान व हरियाणा सरकार ने मसौदा तय कर लिया है। वे रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शेखावाटी को पेयजल व सिंचाई के लिए कुल पांच हजार क्यूसेक पानी की आवश्यकता है। इनमें से यमुना फ्लड से 1917 क्यूसेक पानी मिल रहा है। ये फ्लड वाटर लगातार बढऩे से उसमें से अब 2000 से 2100 क्यूसेक तक शेखावाटी को मिल सकता है। इसके लिए केंद्र तथा राजस्थान व हरियाणा सरकार ने जमीन के नीचे से पाइप डालकर शेखावाटी को देना किया है। वहीं, 1500 क्यूसेक पानी आठ हजार करोड़ की कुंभाराम योजना के तहत पहुंच रहा है। इस तरह करीब 3500 क्यूसेक पानी की व्यवस्था हो चुकी है। बोले, बाकी 1500 क्यूसेक पानी के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। यदि सुजला शेखावाटी के साथ यहां के किसान संगठन जनजागरुकता अभियान चलाए तो ये पानी भी जल्द मिल सकता है।

पूर्व सरकार ने नहीं किए प्रयास

तिवाड़ी ने इस दौरान प्रदेश की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नहरी पानी के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। अब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयासों से ईआरसीपी, कुंभाराम व यमुना के पानी का रास्ता साफ हुआ है। इस दौरान सुजला शेखावाटी समिति के अध्यक्ष दयाराम महरिया, उपाध्यक्ष रामसिंह पिपराली, कोषाध्यक्ष हरफूलसिंह खीचड़, निदेशक डा. नेकीराम आर्य, चूरू जिला संयोजक महेंद्र सिंह न्योल, पद्मश्री सुंडाराम वर्मा, आदि मौजूद रहे।

Related posts

क्रिकेट : अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत बना विजेता, इंग्लैंड को 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य किया हासिल

Report Times

IPL 2024: अनफिट धोनी ने खेली तूफानी पारी, दर्द से परेशान माही की तस्वीरें हुईं वायरल

Report Times

स्कूल में ही थी मां और बहन… आखों के सामने बच्चे ने तोड़ा दम

Report Times

Leave a Comment