Report Times
latestOtherबीकानेरमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशलहादसा

तेज रफ्तार कार पलटी, दुल्हन की हुई मौत,13 फरवरी को हुई थी शादी, भाई की शादी में जा रही थी वापस पीहर

REPORT TIMES 

देशनोक थाना इलाके में भारतमाला सड़क पर केशरदेसर जाटान के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार पलट गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद कार करीब 30 से 35 मीटर तक घिसटती चली गई। कार में सवार नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। दूल्हे सहित अन्य सभी को मामूली चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि देशनोक निवासी विनोद सिंह चारण की शादी 13 फरवरी को सीकर के दांतारामगढ़ की रहने वाली ललिता से हुई थी। 18 फरवरी को ललिता के भाई की शादी थी और 17 फरवरी को रातिजोगा का कार्यक्रम था। ललिता अपने पति विनोद एवं ससुराल के अन्य लोगों के साथ दोपहर में देशनोक से दांतारामगढ़ के लिए रवाना हुई। देशनोक से निकलते ही भारतमाला सड़क पर कार केशरदेसर जाटान के पास पलटा खा गई और 30 से 35 मीटर तक घिसटती चली गई. दुल्हन ललिता चालक के ठीक पीछे की सीट पर बैठी हुई थी। कार के पलटने और सड़क पर घिसटने से उसका सिर व चेहरा बुरी तरह रगड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घायलों को मशक्कत से निकाला

हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में दुल्हन व चालक श्यामदान को गंभीर िस्थति में निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां दुल्हन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक को गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसे के समय कार में तौसीणा निवासी भरतसिंह, देशनोक निवासी आशीष दान, करणीदान, सोनू दान, रूपदान सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

शव मोर्चरी में, पीहर पक्ष को दी सूचना

देशनोक एसएचओ कश्यप सिंह ने बताया कि ललिता के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया हादसे की वजह तेज स्पीड लग रही है।

Related posts

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे? चर्चा के बीच सोनिया गांधी ने CM गहलोत को बुलाया दिल्ली

Report Times

Ramadan 2022: रमज़ान के दौरान इफ्तार से पहले इन 6 हेल्दी तरीकों से तोड़ें रोज़ा

Report Times

SMS हॉस्पिटल जाने वाले ध्यान दें! धुम्रपान करते, तंबाकू खाते या थूकते पकड़े गए तो मिलेगी सजा, भरना होगा जुर्माना

Report Times

Leave a Comment