Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 से 21 फरवरी के बीच कई जिलों में मेघगर्जन, आंधी और बारिश, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

REPORT TIMES

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 से 21 फरवरी के बीच कई जिलों में मेघगर्जन, आंधी और बारिश होगी। विभाग ने 19 और 20 फरवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 21 फरवरी को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है।

19 फरवरी से बदलेगा मौसम

इसके साथ ही 19 फरवरी को झुंझुनूं, चूरू और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 फरवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और चूरू में भी ओलावृष्टि, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 फरवरी को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सीकर और बीकानेर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

3 दिन तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

विभाग ने 21 फरवरी को भी दौसा, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में भी मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि हुई तो तापमान गिरेगा और सर्दी फिर से वापसी कर सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

Related posts

फांसी लगाने से पहले बेटे ने किया मां को बर्थडे विश

Report Times

जिया खान खुदकुशी मामले में सूरज पंचोली बरी, CBI स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

Report Times

रथ में आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र

Report Times

Leave a Comment