Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के जयपुर में कचरे के ढेर में मिला शॉल में लपेटा हुआ नवजात शिशु का शव: एक दिन पहले ही हुआ था जन्म

REPORT TIMES 

जयपुर में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। शव शॉल में लपेटकर कचरे के ढेर में फेंका गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बगरु थाना पुलिस ने शव को सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है। SI भोपाल सिंह ने बताया- नरवरिया सेज निवासी जगदीश प्रसाद (32) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जगदीश ने बताया- वह प्लंबर का काम करते है। सोमवार दोपहर बगरु रिको एरिया में काम करने गया था। दोपहर करीब 4 बजे थड़ी पर बैठकर चाय पी रहा था। महालक्ष्मी फैक्ट्री के पास कचरे के ढेर में नवजात बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया।

मौके पर लगी लोगों की भीड़

शॉल में लिपटे नवजात का सिर बाहर निकला दिखाई दे रहा था। नवजात बच्चे का शव मिलने का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बगरु थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के बाद शव को CHC बगरु की मॉर्क्युरी भिजवाया।

एक दिन पहले ही हुआ जन्म

SI भोपाल सिंह का कहना है कि नवजात का जन्म एक दिन पहले होना लग रहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अज्ञात परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Related posts

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली, सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

Report Times

महंगाई राहत कैंपों के समन्वयक और सह समन्वयक नियुक्त किए

Report Times

प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरित 

Report Times

Leave a Comment