Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

मौसम विभाग का नया अपडेट जारी, 1 मार्च को राजस्थान के 22 जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जना और तेज हवाएं चलेगी

REPORT TIMES 

मौसम में एक बार फिर बदलाव आने जा रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि 1-2 मार्च की मध्यरात्रि में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। यह पश्चिमी विक्षोभ बेहद ताकतवर है। मौसम केंद्र जयपुर का अपडेट है कि 1 मार्च को राजस्थान के 22 जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जना और तेज हवाएं चलेगी। झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। 2 फरवरी को भी राजस्थान के 18 जिलों में बारिश संग तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस हिसाब से राजस्थान के बड़े क्षेत्र में बारिश होगी। 3-4 मार्च को भी पश्चिम विक्षोभ का असर दिख सकता है। बाद में बारिश की गतिविधियों पूर्व की ओर शिफ्ट हो जाएंगी।

जयपुर का आज कैसा रहेगा मौसम जानें

जयपुर का आज कैसा रहेगा मौसम?। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार जयपुर में सुबह 8 बजे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज गुरुवार 29 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। थोड़ा सा तापमान बढ़ेगा। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पर 1-2 मार्च को आकाश में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से है फरवरी में ठंड

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के असर से इस बार पर अब तक ठंड का असर बना हुआ है। आमतौर पर फरवरी में तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। पर पिछली बार की तुलना में इस साल तापमान कम है। इसकी सबसे बड़ी वजह एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना माना जा सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम के लिहाज सही है स्थिति थोड़ी सी असामान्य है। जनवरी में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ पर फरवरी में सक्रिय हो रहा है। जिससे पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से इस बार तापमान कम रहा है।

 

Related posts

सरकारी कॉलेज में ईएलसी का क्लस्टर कैंप आयोजित : 18 के हो गए तो वोटर बनने के लिए करें आवेदन, वोट की कीमत समझें

Report Times

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में तबादलों से हटा प्रतिबंध

Report Times

कोटपूतली में महाप्रसादी, JCB मशीन से बनाया चूरमा, कंप्रेशर से साफ कीं बाटी?

Report Times

Leave a Comment