Report Times
latestOtherकार्रवाईकोटाक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पापा को बोला ‘सॉरी’

REPORT TIMES

देशभर में इंजीनियर और डॉक्टर की फैक्ट्री चलाने वाले कोटा शहर में कोचिंग स्टूडेंट के द्वारा सुसाइड करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को बिहार के भागलपुर के रहने वाले स्टूडेंट ने अपने कमरे के अंदर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की. मृतक स्टूडेंट की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. जो यहां पर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था. अनअकेडमी नाम के कोचिंग संस्थान में वह JEE की तैयारी कर रहा था.

पुलिस को मिला सुसाइड नोट 

पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर चौधरी ने बताया कि, छात्र अभिषेक कुमार ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी है. परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है. उसके कमरे के अंदर से एक सुसाइड नोट मिला है. पुलिस ने सुसाइड नोट को अपनी कस्टडी में लिया है. डीएसपी धर्मवीर चौधरी ने बताया कि, परिवार के लोगों के कोटा पहुंचने पर मृतक छात्र अभिषेक कुमार के शव का पोस्टमार्टम पुलिस करवाएगी. परिजनों से जो भी रिपोर्ट मिलेगी उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में मृतक स्टूडेंट अभिषेक कुमार कमरा लेकर पीजी में रह रहा था.

जिला प्रशासन मुस्तैद लेकिन नहीं मिल रही सफलता

कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के बढ़ते मामलों को लेकर जहां केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर कोचिंग स्टूडेंट्स को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं वहीं जिला प्रशासन भी लगातार काउंसलिंग सुविधा एवं कोचिंग संस्थानों पर स्टूडेंट को अवसाद मुक्त रखने के लिए किए जाने वाले इंतजामों को लेकर मॉनिटरिंग और सख्ती कर रहा है लेकिन इसके बावजूद स्टूडेंट सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले साल यह आंकड़ा 26 पर पहुंच गया था जिसे सबकी चिंता बढ़ा दी थी लेकिन इस बार भी शुरुआत के 3 महीने में ही करीब आधा दर्जन स्टूडेंट सुसाइड के मामले सामने आ गए हैं.

Related posts

राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम बंद होगी ? सदन में वित्त मंत्री क्या लेंगी स्टैंड?

Report Times

राजस्थान: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए आज से होगा ऑनलाइन आवेदन

Report Times

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पहुंचे सिद्धपीठ सालसर बालाजी, परिवार के साथ की पूजा

Report Times

Leave a Comment