Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

श्याममय हुआ चिड़ावा : निशान के साथ झूमते हुए खाटू रवाना हुए श्रद्धालु

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की पुरानी बस्ती स्थित  श्याम मंदिर से श्री श्याम हरि कीर्तन मंडल की खाटू श्याम निशान पद यात्रा बुधवार को धूमधाम से रवाना हुई। मंदिर में निशान पूजन के बाद महा आरती हुई। जिसके बाद श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर निशानों के साथ रवाना हुए। निशान यात्रा पुरानी बस्ती, धाबाई जी का टेकड़ा, मुख्य बाजार, कल्याण राय मंदिर, विवेकानन्द चौक,  राजकला कॉम्प्लेक्स के पास से कोर्ट रोड स्थित भालोठिया फार्म पर पहुंची।
यहां पर सभी पदयात्रियों ने भोजन ग्रहण किया। इसके बाद पदयात्रा आगे रवाना हो गई। कोर्ट रोड से स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, अरड़ावता, झांझोत होते हुए सुलताना पहुंची। वहीं शहर की खेतड़ी रोड पर प्रिंस स्कूल के पास भगत संतकुमार, रौनक, मनोज और सेवादार विवेक के सानिध्य में श्याम मंदिर में शाम को निशान पूजन हुआ। शुक्रवार को निशान यात्रा रवाना होगी।

Related posts

नागौर: नशे में धुत सरकारी डॉक्टर ने गर्भवती समेत 3 लोगों को कार से कुचला, 1 की मौत

Report Times

प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला : बाड़ेबंदी में गई भाजपा की पंचायत समिति सदस्य के पति ने  पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया

Report Times

वडोदरा रोड एक्सीडेंट कौन है आरोपी रक्षित चौरसिया, ‘Another round’ का मचाया शोर

Report Times

Leave a Comment