Report Times
Election specialpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

लोकसभा चुनाव 2024: साहिबगंज के 92 वर्षीय दिव्यांग खलील अंसारी पहली बार करेंगे वोट, सीईओ के रवि कुमार ने अफसरों को दिया निर्देश

reporttimes.in

मंडरो (साहिबगंज)-झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के मंडरो के दुर्गम क्षेत्र स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान गांवों में जाकर वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं से मुलाकात की. 92 वर्षीय बड़खोरी गांव के दिव्यांग खलील अंसारी से मिलकर उन्होंने मतदाता सूची में उनका नाम होने की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पहले वे बिहार के पूर्णिया जिले में रहते थे, लेकिन अब बड़खोरी में रह रहे हैं. खलील ने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वे मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं. इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खलील का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया. लोकसभा चुनाव 2024 में खलील अंसारी पहली बार मतदान करेंगे.

Related posts

LG हाउस के बाहर AAP सरकार के मंत्रियों का धरना, केजरीवाल बोले-साहिब SC का आदेश क्यों नहीं मान रहे

Report Times

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री गहलोत मांग सकते हैं मंत्रियों से इस्तीफा

Report Times

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों की यात्रा व्यवस्था में बदलाव:परीक्षा के दिन से 3 दिन पहले और 3 बाद तक मुफ्त यात्रा करने की कवायद ; रोडवेज सीएमडी ने परिवहन सचिव को लिखा

Report Times

Leave a Comment