Report Times
CHIRAWAElection specialGENERAL NEWSGNRAL NWSpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

होम वोटिंग के तहत बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान

Reporttimes.in
चिड़ावा। होम वोटिंग के साथ लोकतंत्र के महापर्व का आज शुक्रवार को आगाज हुआ। चिड़ावा के मंड्रेला कस्बे में शुक्रवार को होम वोटिंग के तहत 10 वोट डाले गए। बुजुर्गों ने बड़े ही उत्साह के साथ वोटिंग की और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागेदारी सुनिश्चित की। सेक्टर इंचार्ज डॉ.अशोक शर्मा और बीएलओ राजेश कानोडिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु एवं 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के तहत शुक्रवार को मंड्रेला में 10 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। होम वोटिंग सुविधा का लाभ देने के लिए मतदान दल पात्र मतदाताओं के निवास पर गए और सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए मताधिकार प्रयोग का अवसर प्रदान किया। वॉर्ड 12 निवासी वृद्धजन 90 वर्षीय भवर कंवर पत्नी फतेह सिंह ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया। मतदान करने के बाद प्रसन्नता के साथ भवर कंवर ने कहा कि स्वयं के घर से मतदान करना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसमें पूर्ण गोपनीयता के साथ घरों पर मतदान करवाने की प्रक्रिया का नवाचार महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related posts

इस बार समय से पहले शुरू हो सकती हैं बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं, परंपरा तोड़ेगा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अगले माह परीक्षा की तैयारी

Report Times

शिव पार्क में जमा होली का रंग, कान्हा संग महिलाओं ने खेली फूलों की होली

Report Times

विधानसभा में हंगामा, प्रभारी राधामोहन दास बोले पारसी में क्या कहते हैं, पता करूंगा

Report Times

Leave a Comment