Report Times
ताजा खबरेंटॉप न्यूज़

Solar Eclipse 2024: आज लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां-कैसे देखें लाइव नजारा

Reporttimes.in

Surya Grahan 2024 Live Streaming: आज, यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारत में आज रात लग रहा यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे से ज्यादा लंबा होगा. चूंकि आज का सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रात के समय में लग रहा है, ऐसे में यह भारत में दिखाई नहीं देगा. अगर आप इस ग्रहण को देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि आप इसे कब, कहां और कैसे ऑनलाइन देख सकते हैं. सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?

सूर्य ग्रहण कब लगेगा और कहां दिखेगा?

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) सोमवार, 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और यह मंगलवार (9 अप्रैल, 204) की रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई देशों में देखने को मिलेगा. नैशनल ज्योग्राफिक चैनल ने कहा है कि यह सूर्य ग्रहण देखने की सबसे अच्छी जगह कनाडा के ओंटारियो स्थित नियाग्रा फॉल्स है. कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र सूर्य ग्रहण देखने के लिए आनेवाले लोगों के स्वागत में जुट गया है. इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है. ओंटारियो प्रांत 1979 के बाद यह पहला सूर्य ग्रहण होगा.

Related posts

दूध में मिलावट पकड़ने वाले क्षीर स्कैनर यंत्र के लिए डॉ. किरणमयी को राष्ट्रीय पुरस्कार

Report Times

रणबीर कपूर चाहते हैं कि उनके पिता ऋषि कपूर अभी भी जीवित हों और शमशेरा को देख रहे हों।

Report Times

रील का ये कैसा नशा? iPhone खरीदने के लिए महिला ने बेच दिया 8 महीने का बेटा

Report Times

Leave a Comment