Report Times
CHIRAWAGENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरें

चिड़ावा शहर में अचानक बदला मौसम, बारिश से मिली राहत

 Reporttimes.in

चिड़ावा। चिड़ावा शहर और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला है। शहर में बादलों की आवाजाही के साथ ही करीब दस मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के मार्केट में खरीददारी के लिए आए हुए ग्राहक परेशान हुए और भाग कर बारिश से बचने का जतन करते नजर आए।

वहीं इस बारिश ने उन किसानों की चिंता बढ़ा दी, जिनकी फसल की या तो कटाई नहीं हुई या फिर फसल काटकर खेतों में रखी हुई है। बारिश से ऐसी फसल को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह बार बार बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश और अंधड़ आने की संभावना है।

Related posts

भारत-इंग्लैंड के बीच आज होगा पहला टी20 मैच, सोनी सिक्स व टेन 3 पर रात 10.30 बजे से

Report Times

पवन ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ने कई राज्यों को छोड़ा पीछे, केंद्र ने दिया प्रथम पुरस्कार

Report Times

कोई इन-कोई आउट, 2024 के लिए BJP की नई टीम का ऐलान, हुए ये 10 बड़े बदलाव

Report Times

Leave a Comment