Report Times
GENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरें

PBKS vs RR, IPL 2024: राजस्थान ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग XI

Reporttimes.in

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करनी होगी. पंजाब एक बड़ा स्कोर पोस्ट कर इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगा. राजस्थान हर मायने में काफी मजबूत टीम है. यह टीम अंक तालिका में काफी समय से टॉप पर है. पंजाब को तालिका में ऊपर चढ़ने के लिए जीत की बेहद जरूरत है. शिखर धवन आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सैम कुरेन टीम की कप्तानी कर रहे हैं. कुरेन को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को आगे ले जाना होगा.

PBKS vs RR, IPL 2024: प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) : संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर : यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, आबिद मुश्ताक.
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : जॉनी बेयरस्टो, अथर्व ताइदे, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा
इम्पैक्ट प्लेयर : राहुल चाहर, आशुतोष शर्मा, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, नाथन एलिस

Related posts

खाटूश्यामजी में 11 दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला 11 मार्च से होगा शुरू, रेवाड़ी से रींगस तक चलेगी स्पेशल ट्रेन जो सुबह 11:40 बजे पर रवाना होगी

Report Times

मेष राशि वालो की आज खुलने वाली है किस्मत, मिलेगी खुशखबरी

Report Times

124 करोड़ का बजट पास, आठ पार्षद बीच बैठक से चले गए बाहर, काम नहीं कराने का आरोप

Report Times

Leave a Comment