Report Times
GENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण का मतदान कल, 102 सीटों पर 16.63 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट, ये हैं हाॅट सीट

Reporttimes.in

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. पहले चरण के मतदान में कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. कुल 16.63 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए कुल 1.86 लाख बूथ बनाए गए हैं. लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होंगे और पहले चरण में कुल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. सीनियर सिटीजन के लिए पांच अप्रैल से ही वोटिंग की व्यवस्था की गई थी और वे बैलेट पेपर के जरिए अपने घर से ही मतदान कर रहे थे.

पहले चरण के मतदान में 102 सीट पर वोटिंग

पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों में वोटिंग होगी. तमिलनाडु के कुल 39 सीट पर वोटिंग 19 अप्रैल को ही वोटिंग हो रही है, इसके अलावा कई अन्य राज्यों में वोटिंग होना है, जिनपर नजर रहेगी. 19 अप्रैल को बिहार की चार सीट औरंगाबाद, गया, जमई और नवादा पर मतदान होगा. जबकि उत्तर प्रदेश की कुल आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें सहारनपुर,कैराना, मुजफ्फरपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट शामिल है.

राजस्थान की 12 और मध्यप्रदेश की छह सीट पर मतदान

पहले चरण के मतदान में मध्यप्रदेश की छह सीट पर मतदान होना है. इसमें छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी और शहडोल सीट पर वोट डाले जाएंगे, जबकि राजस्थान के 12 सीटों पर मतदान होगा. राजस्थान की गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इन 12 सीटों के लिए 2.54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Related posts

पौधारोपण अगली पीढी के लिए तोहफा – डालमिया सेवा संस्थान

Report Times

उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘अगर फिल्म रिलीज हुई तो बहुत बड़ा नुकसान होगा’

Report Times

ग्वालियर में बीए की छात्रा से रेप

Report Times

Leave a Comment