Report Times
Election specialGENERAL NEWSOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी, नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत वोटिंग

Reporttimes.in

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. दूसरे चरण में आज अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी.

सुबह नौ बजे तक कितना मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक अलीगढ़ में 12.20 फीसदी, अमरोहा में 14.32 फीसदी, बागपत में 11.00 फीसदी, बुलंदशहर में 11.99 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 11.57 फीसदी, गाजियाबाद में 10.67 फीसदी, मथुरा में 10.09 फीसदी और मेरठ में 12.28 मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने बताया कि द्वितीय चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं. रिनवा ने बताया कि संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में तथा सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं.

Related posts

राजस्थान में भजन लाल सरकार का बड़ा फैसला, नहीं भरना होगा बिजली का बिल, 25 साल तक फ्री में मिलेगी 300 यूनिट बिजली

Report Times

अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर होने के बयान देने वाले सिमरन गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप

Report Times

घर के पीछे खेत में मिला युवक का शव: आदतन शराबी था, शरीर पर मिले धारदार हथियार से चोट के निशान

Report Times

Leave a Comment