Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानव्यापारिक खबरस्पेशल

गुढ़ागौड़जी बाजार में बाइक सवारों ने व्यापारी पर फायरिंग, व्यापारी को थमा गए डिमांड पर्ची, लोगों में दहशत

REPORT TIMES 

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में बीच बाजार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों एक व्यापारी से फिरौती की मांग की। बदमाशों ने सरेआम फायरिंग करते हुए इलाके में दहशत फैला दी। कस्बे के भोड़की चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  जानकारी के अनुसार भोड़की चौराहे पर बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए आए। बदमाशों ने वहां एक व्यापारी जितेंद्र गुप्ता से 50 लाख की फिरौती की मांग की। बदमाशों व्यापारी को 50 लाख रुपये डिमांड वाली पर्ची थमाई और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बमदमाशों की फायरिंग में व्यापारी ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। व्यापारी जितेंद्र के भाई से पिछले साल ही अज्ञात बदमाशों ने 90 हजार की लूट की थी। फायरिंग से गुढ़ा बाजार में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से गुढ़ा बाजार के व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। फायरिंग की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

Related posts

इधर हेरा फेरी 3 से जुड़े प्रियदर्शन, उधर डबल गुड न्यूज आ गई राजू, श्याम, बाबूराव की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

Report Times

बिहार :महागठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की संख्या तय ,16 अगस्त को हो सकता है का शपथ ग्रहण

Report Times

25 मई का इंतजार क्यों करना, जब इस तारीख को ही हो चुका IPL 2025 के चैंपियन का फैसला?

Report Times

Leave a Comment