Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थमौैसमराजस्थानस्पेशल

Relief from heat: गर्मी से राहत : छाया कर दी जा रही राहत, सरकारी अस्पताल से लेकर आम रास्तों पर राहत के जतन

Relief from heat: चिड़ावा। एक तरफ जहां सूरज का तेज पारा लोगों को दुखी कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही चल रही लू के थपेड़ों से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। जहां क्षेत्र का तापमान 49 डिग्री के करीब है। ऐसे में मंगलवार को एक दिन पूर्व एसडीएम द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना भी उप जिला अस्पताल में होती दिखी।
पीएमओ डॉक्टर सुमन लता कटेवा के निर्देशन में दवा काउंटर के बाहर ऊपर गुलाबी   शामियाने लगाकर मरीजों को राहत देने का काम किया। इधर नगर पालिका भी इसे लेकर अलर्ट नजर आई। नगरपालिका ईओ रोहित मील के निर्देश पर शहर में राहगीरों को राहत देने के लिए टेंट लगवाए गए हैं। मील ने बताया कि पारा 49 डिग्री के करीब है। ऐसे में लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। सड़कों पर जरूरत होने पर जल का छिड़काव भी करवाया जाएगा।

Related posts

नूंह में 3 दिन बाद इंटरनेट बैन में मिली छूट, अबतक 165 अरेस्ट, 83 FIR

Report Times

नशे में धुत युवक ने खुद का गला काट ले ली जान, बचाने के चक्कर में पिता की उंगलियां भी कटीं

Report Times

झुंझुनूं शहर में अफीम सप्लाई करने वाले थे दो बदमाश: पुलिस पूछताछ में बोले-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े है, कीमत 11 लाख रुपए

Report Times

Leave a Comment