Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

drinking water: पेयजल को लेकर हाहाकार : छह वार्डों में पेयजल समस्या, कहीं 18 दिन से तो कहीं छह माह से समस्या

drinking water: चिड़ावा। शहर में पेयजल व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।  पेयजल की समस्या को लेकर छह वार्डों के लोगों ने शिकायत की है। लोगों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सबसे पहले वार्ड 7-8 के लोग एकत्र होकर जलदाय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जेईएन निशा से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि ट्यूबवेल से पानी नहीं आने पर दो पाइप और केबल वार्डवासियों ने अपने स्तर पर मंगवाकर डलवाई। लेकिन इसके बावजूद छह माह से पेयजल की भयंकर किल्लत बरकरार है। ट्यूबवेल में मोटर भी 12.5 एचपी की ही है। लोगों की मांग पर जेईएन निशा ने 15 दिन के भीतर 17.5 हेवी गेज की मोटर देने की बात कही। वहीं वार्ड वासियों की ओर से 17.5 गेज की मोटर एक बार अस्थाई रूप से लगा दी जाएगी।
पाइप बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो वो भी बढ़ा दी जाएगी। बाद में वाटर वर्क्स की ओर से मोटर मिलने पर उसे रिप्लेस कर दिया जाएगा। इधर वार्ड 29 में 18 दिन से पानी नहीं आ रहा। वार्ड वासियों ने जलदाय अधिकारियों को बताया कि वार्ड में पाइप लाइन चोक हो गई। इसको सही करवाकर पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। वहीं वार्ड 36 और 38 में गौशाला के पीछे सरकारी स्कूल के सामने ट्यूबवेल का जल स्तर काफी नीचे चला गया। वार्ड की महिलाएं समस्या को लेकर जलदाय कार्यालय पहुंची और यहां पर महिलाओं ने जेईएन निशा को जमकर खरी खोटी सुनाई। वार्ड वासियों ने बताया कि दो माह से समस्या बरकरार है। इस पर जेईएन निशा ने मौका देखकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इधर वार्ड 39 में भी कमोबेश हाल बेहाल है। यहां भी काफी दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही। यहां के वाशिंदों ने भी शिकायत कर पेयजल सप्लाई दुरुस्त करवाने की मांग की। इस दौरान मंगेश भगत, विशाल वर्मा, अनिल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सुमित वर्मा, विक्रम, दीपक, राजेंद्र, प्रदीप, मंजू, विमला, जिमी देवी, जीवनी देवी, उषा, सावित्री, मुन्नी, चंपा आदि वार्डवासी मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर में PFI मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, जकरात के पैसों से चलते थे आतंकी कैंप

Report Times

हत्या, छेडछाड़ और दंगे, जानिए कर्नाटक CM सिद्धारमैया के मंत्रियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड

Report Times

गुलाब चंद कटारिया ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विदाई समारोह में CM गहलोत ने बताए अनुभव

Report Times

Leave a Comment