Report Times
latestOtherकरियरकृषिजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

New scheme: राजस्थान में 01 जुलाई से किसान के बच्चों की पूरी शिक्षा होगी फ्री, भजनलाल सरकार की नई योजना

New scheme: जयपुर: अगर आप एक गरीब किसान हैं और आप अपने बच्चों की पढ़ाई को किसी कारणवश जारी नहीं रख पा रहे, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राजस्थान सरकार ने गरीब किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश राज्य के बंटाईदार किसान से लेकर लघु सीमांत किसान, खेती किसान, श्रमिक किसानों के बच्चों को KG कक्षा से लेकर PG तक की शिक्षा एकदम नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। वह किसी भी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में ही नहीं छोड़े और अपने पैरो पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सके।

1 जुलाई से शुरू होगी नई योजना:

इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। जिसके बाद आप सभी इच्छुक आवेदक इस योजना के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन किए जाने के बाद राजकीय निधि कोष की देय राशि माफ कर दी जाएगी। कॉलेज आयुक्तालय ने बालिकाओं की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए आयुक्तालय ने ये कदम उठाया है ताकि सभी वंचित वर्गों तक शिक्षा सुलभ उपलब्ध हो सके।

योजना का मुख्य उदेश्य:

1- बटाईदार किसान से लेकर अल्प आय वर्ग लघु सीमांत किसान और खेती किसान एवं श्रमिक किसानों के बच्चों को केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुफ्त।
2- गरीब किसान के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना।
3- योजना का मुख्य उदेश्य गरीब किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा देकर शिक्षित करना।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत…:

– आवेदक का आधार कार्ड
– माता-पिता की आय प्रमाण पत्र
– मूल निवास प्रमाण पत्र
– मोबाइल नंबर
– खेती के कागज
– वोटर आईडी कार्ड
– नरेगा, जॉब कार्ड
– उज्वला योजना में चयनित
– राज्य सरकार में अन्य योजना में पंजीकृत
– उस गांव या क्षेत्र का राशन कार्ड, राजस्थान का मूल निवासी होना

योजना के लिए आवेदन प्रकिया:

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप किसी स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेते हैं, तब आपको फॉर्म भरते समय जो शपथ पत्र दिया जाएगा। उसको स्कूल एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास ऑफलाइन मॉड पर जमा करवाएं। जिसके बाद आपकी प्रत्येक फीस माफ कर दी जाएगी। ऐसे में गरीब किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई एकदम फ्री हो जाएगी।

Related posts

इतना ही नहीं, विधानसभा परिसर में शरद पवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले नेता जयंत पाटिल के साथ अजित गुट के नेता तटकरे की मुलाकात भी खासे चर्चा में रही है. इसलिए अजित गुट के अलग होने के बाद भी शरद पवार का अजित पवार के साथ मेलजोल विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है. पवार परिवार राजनीति में नाटकीय फैसलों के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए शरद पवार द्वारा पीएम के साथ इस वक्त मंच साझा करना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है. वैसे भी अजित गुट लगातार दावा कर रहा है कि एनसीपी के दिग्गज शरद पवार को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी में वो प्रयासरत है. मंच साझा करना शिष्टाचार या बदलाव की तैयारी? शरद पवार की सियासी चाल शतरंज में घोड़े की तरह होती है. शरद पवार कभी भी सीधी चाल चलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. महाराष्ट्र में पहली बार सीएम बनने से लेकर एनसीपी के निर्माण तक के शरद पवार के फैसले हैरान करने वाले रहे हैं. हाल के दिनों में एनसीपी से सन्यास लेने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नाटकीय अंदाज में वापसी शरद पवार की असली राजनीतिक पहचान की बानगी है. मुंबई की तीसरी मीटिंग से पहले पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के साथ ही शरद पवार हर संभावनाओं को खुला रख रहे रहे हैं. शरद पवार अपने वर्तमान घटक दलों को ये मैसेज तो दे ही रहे हैं कि उनके लिए एनडीए बाहें फैलाए खड़ा है. दरअसल शरद पवार एनडीए और INDIA के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के आकलन में जुटे हैं. शरद पवार जानते हैं कि लोकसभा की कम से कम 11 सीटों पर एनसीपी का दबदबा उन्हें महत्वपूर्ण बनाता है. इसलिए सत्ता के संतुलन में एनसीपी की भूमिका कहां बेहतर होगी इसको लेकर सधी हुई चाल को चलने में लगे हुए हैं. वैसे भी शरद पवार ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो तमाम पीएम के साथ बेहतर संबध रखने के लिए जाने जाते हैं. एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सूले ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था. लेकिन शरद पवार पीएम मोदी की सीधी आलोचना से तब भी बचते नजर आ रहे थे. विपक्षी एकता INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है और उससे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी ने तीसरी मुलाकात से पहले राजनीतिक खेला होने की आशंका को काफी बढ़ा दिया है. विपक्ष की टेंशन इस बात को लेकर है कि शरद पवार INDIA की मजबूत पड़ते आधार को भतीजे अजित पवार की तर्ज पर कमजोर करने की कवायद तो नहीं कर रहे हैं.

Report Times

एग्जिट पोल छोड़िए, इन 5 आंकड़ों से समझिए किसकी बनेगी दिल्ली में सरकार?

Report Times

द्रोपदी मूर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे

Report Times

Leave a Comment