Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर में बदमाशों का आतंक, फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोक पर 3 यूट्यूबरों का किया खुलेआम अपहरण, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी में खुलेआम अपराध की घटना सामने आई है. जयपुर में फिल्मी स्टाइल में एक साथ 3 युट्युबर्स के अपहरण होने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया. दो गाड़ियों में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार की नोक पर 3 युवकों का अपहरण कर लिया. इससे पहले बदमाशों ने युवकों की कार के आगे पीछे अपनी गाड़ियां लगाकर उनके साथ लाठी डंडो से जमकर मारपीट की और इसके बाद उन्हें उठाकर ले गए. हालांकि पुलिस ने नाकेबंदी कर 3 घंटे के अंदर ही 2 बदमाशों को पकड़कर युवकों को उनके चंगुल से छुड़ा लिया.

क्या है पूरा मामला

घटना रामनगरिया थाना इलाके के लोटस विला की है, जहां शनिवार रात करीब 9.30 बजे दो वाहनों में सवार होकर आए 6-7 बदमाशों ने तीन युवकों का अपहरण कर लिया. रामनगरिया थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे यशवंतपाल सिंह नाम के शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि वो अपने दोस्त तरुण मेवाड़ा, हर्ष जांगिड़ ,हिमांशु पटवा के साथ पिंकसिटी विला से लोटस विला अपनी अर्टिगा गाड़ी में आ रहे थे. जब वो लोटस विला के नजदीक पहुंचे तब एकदम आगे स्विफ्ट गाड़ी और पीछे होंडा अमेज गाड़ी लगाकर हमें रोक लिया. फिर दोनों गाड़ियों में से 6,7 बदमाश निकलें, जिनके हाथों में लाठी-डंडे और हथियार थे. जिन्होंने उनकी कार पर डंडे मारते हुए, उन्हें जबरन कार से निकला.

पिस्तौल और गाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार 

परिवादी मौका पाकर वहां से भाग निकला लेकिन उसके दोस्त तरुण मेवाड़ा, हर्ष जांगिड़, हिमांशु पटवा को बदमाश जबरन अवैध हथियार पिस्टल दिखाते हुए स्विफ्ट गाड़ी, होंडा अमेज गाड़ी में बैठाकर ले गए. इसके बाद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे जयपुर शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों के नंबर पर लोकेशन ट्रेस कर चाकसू के पास बदमाशों की कार को पकड़ लिया. इसके बाद तरुण मेवाड़ा , हर्ष जांगिड़ और हिमांशु पटवा को मुक्त करवा आरोपी विक्रम सिंह और ऋषभ चौधरी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. वही पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद कर वारदात में इस्तेमाल हुई सफेद शिफ्ट व होंडा अमेज कार को भी जप्त कर लिया.

3 लाख रुपये करवाए ऑनलाइन ट्रांसफर

हालांकि पुलिस की दबीश के बाद बदमाश सुनील सहित अन्य मौके से भाग गए, जिसकी तलाश में पुलिस दबीश दे रही है. पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक तरुण, हर्ष और हिमांशु ट्रेंडिंग और गेमिंग के वीडियो यूट्यूब पर बनाते है, जिसके बदले में उन्हें अच्छी इनकम होती है. इसकी जानकारी बदमाशों तक पहुंची और उन्होंने युवकों का अपहरण कर 3 लाख रूपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए. अब पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है.

Related posts

राजस्थान: शादी वाले घर में 11 में से 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फटे, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Report Times

प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला : बाड़ेबंदी में गई भाजपा की पंचायत समिति सदस्य के पति ने  पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया

Report Times

भोपाल में नर्सरी की छात्र के साथ स्कूल बस में ड्राइवर ने किया रेप

Report Times

Leave a Comment