Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

फोनपे (Phonepe) कंपनी के साथ 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड, दो गिरफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर की साइबर थाना पुलिस ने फोनपे (PHONEPE) कंपनी के साथ 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पुलिस ने जगतपुरा जयपुर निवासी आरोपी मनराज मीणा और मालवीय नगर निवासी लेखराज सेहरा को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मूल रूप से दौसा हाल जयपुर निवासी हैं. आरोपी फोनपे कंपनी का मर्चेंट बनकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. आरोपियों से 4 लाख रुपये की नगदी, 6 मोबाइल फोन, 70 डेबिट कार्ड, दुकानों का किरायानामा, पैन कार्ड, आधार कार्ड और रबड़ स्टाम्प जब्त किए गए हैं.

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद बिश्नोई के मुताबिक साइबर क्राइम थाने में फोनपे कंपनी के साथ करोड़ों रुपए के फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ था. फोनपे कंपनी का मर्चेंट यानी व्यापारी बनकर कई लोगों ने फोनपे के जरिए मर्चेंट को दिए गए. पीओएस डिवाइस का इस्तेमाल करके डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मर्चेंट के साथ ट्रांजैक्शन किए हैं. अज्ञात ग्राहक और मर्चेंट ने पहले से बनाई गई साजिश के तहत अवैध रूप से पीओएस डिवाइस का इस्तेमाल करके करीब 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद के निर्देशन में स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस की स्पेशल टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने तकनीक की सहायता के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. फोनपे कंपनी का मर्चेंट यानी व्यापारी बनकर ठगी करने का यह विशेष अपराध और साइबर क्राइम थाने का पहला मामला है।

Related posts

गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Report Times

अब सिर्फ 2 घंटे में गुरुग्राम से जयपुर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का कल PM करेंगे उद्घाटन

Report Times

2003 से BJP के कब्जे में है नागौर सीट, क्या कांग्रेस इस बार कर पाएगी वापसी?

Report Times

Leave a Comment