Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

CHO, JEN, सब-इंस्पेक्टर समेत एक दर्जन परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला रिंकू शर्मा चढ़ा SOG के हत्थे

जयपुर: राजस्थान में बहुचर्चित पेपर लीक प्रकरण का दोषी रिंकू शर्मा डमी कैंडीडेट्स की ठेकेदारी करता था. अब एसओजी ने पेपर लीक मामले में उसे गिरफ्तार किया है. रिंकू शर्मा पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा का मुख्य सहयोगी है. रिंकू शर्मा पर एसओजी ने 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था. SOG ने उसे जयपुर जिले की बांसखो से गिरफ्तार किया है.

नौ बार दे चुका है पुलिस को चकमा:

रिंकू दौसा में पेपर लीक मामले में लंबे समय से एसओजी को चकमा देकर फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार करने के लिए एसओजी की टीमो लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और मजे की बात यह है कि नौ बार यह आरोपी पुलिस को गच्चा दे चुका है. रिंकू शर्मा इतना शातिर था कि उसे हर बार एसओजी की दबिश की भनक लग जाती थी.

एक दर्जन परीक्षाओं के पेपर लीक का मामला:

आरोपी रिंकू शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब एसओजी को पेपर लीक मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. रिंकू शर्मा और पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा पर CHO, JEN, सब-इंस्पेक्टर समेत करीब 1 दर्जन भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और डमी कैंडीडेट्स बैठाने का आरोप है.

अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा:

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा की अगुवाई में एसओजी की टीम ने रिंकू शर्मा को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन शनिवार को पेपर लीक के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जिसकी भनक रिंकू शर्मा को नहीं लगी. उसे जयपुर जिले के बांसखो के समीप से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद एसओजी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया. जिसके बाद उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री के इलाके में भगवान भरोसे मरीज! सरकारी एंबुलेंस से हो रही जूते-चप्पल की सप्लाई

Report Times

12 दिन पहले सुसाइड नोट लिखकर कोटा से लापता हुई छात्रा लुधियाना में मिली, NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा

Report Times

ऑनलाइन गेम में दोस्ती, इंस्टाग्राम पर बातचीत, फिर AI से बनाया अश्लील वीडियो; डिप्रेशन में चली गई 15 साल की बच्ची

Report Times

Leave a Comment