Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम

चिड़ावा। सिंघाना रोड स्थित जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के चेयरपर्सन सांवरमल मील, सचिव भगवती मील, निदेशक रितेश मील ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधे लगाकर किया ।
प्रधानाचार्य राजेश वर्मा ने पौधों का महत्त्व बताते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। संस्था के चेयरपर्सन सांवरमल मील ने जीवन में पौधों की बहुमूल्यता के विषय में बताते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने नीम ,बरगद, आंवला,आम, अशोक आदि विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।संस्था के निदेशक रितेश मील ने सभी विद्यार्थियों को पेड़ -पौधों की रक्षा करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

समर्पण निधि अभियान को सफल बनाने का आह्वान, विवेकानंद चौक में अभियान का श्रीगणेश

Report Times

दिवाली रोजगार वाली, PM देंगे युवाओं को 75000 नौकरियां, 22 अक्टूबर को ऐलान

Report Times

कांग्रेस सरकार में महिलाओं का हो रहा शोषण, भाजपा इस बार आएगी सत्ता में : सीआर चौधरी

Report Times

Leave a Comment