Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा में निकली एक किलोमीटर लंबी रैली : भारत माता की झांकियों और जयकारों से बना राष्ट्रभक्ति का माहौल

चिड़ावा। शहर की हृदयस्थली विवेकानन्द चौक से आज उपखंड प्रशासन के नेतृत्व में बड़ी तिरंगा रैली निकाली गई। एसडीएम बृजेश गुप्ता, डीएसपी विकास धीन्धवाल, सीआई विनोद सामरिया, सीडीईओ कैलाश चंद्र शर्मा आदि ने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद तिरंगा रैली को रवाना किया गया। रैली विवेकानंद चौक से पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड, नया बस स्टैंड, झुंझुनूं रोड, चुंगी चौराहा, अड़ावतिया कॉलोनी, मुख्य बाजार में कल्याण राय मंदिर के परिक्रमा करते हुए वापस विवेकानंद चौक पर तिरंगा स्थल के पास पहुंचकर विसर्जित हुई।
करीब एक किलोमीटर लंबी रैली में भारत माता, फौजियों की झांकियों ने जहां सभी का मन मोह लिया। वहीं ऊंट और घोड़ों पर आगे ही आगे तिरंगे झंडे लिए चल रहे सवारों ने रैली की भव्यता में चार चांद लगा दिए। रैली में शहर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कार्मिक रैली में शामिल हुए। एसडीएम बृजेश गुप्ता ने भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी संगठनों और स्कूलों का आभार जताया और सभी से आगे भविष्य में भी इस तरह के राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति जागरण के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Related posts

ई-कॉमर्स कंपनियों पर सरकार ने कसा शिकंजा, नियम उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख तक का जुर्माना

Report Times

एजेन्सी के बाहर किसान ने अपने ट्रैक्टर में लगाई आग

Report Times

शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने 18 घंटे में किया खुलासा: आरोपी ने यूट्यूब पर देखे हत्या के नए नए तरीके

Report Times

Leave a Comment