Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

बंद दुकान से लाखों रुपए चोरी: दुकान खोली तो चोरी का चला पता, 4.83 लाख रुपए ले गए चोर

सीकर के सदर थाना इलाके में चोरों ने बंद दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से 4.83 लाख रुपए चुरा लिए। सुबह जब दुकान खोलने के लिए आए तो चोरी का पता चला। अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक जयपाल सिंह ने सीकर के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया कि उन्होंने नेशनल हाईवे पर दुकान कर रखी है। दुकान पर फार्म पोंड, फव्वारा ट्रीप आदि के 4.50 लाख रुपए और बीज खाद के 33980 रुपए रखे हुए थे। रात करीब 8:15 बजे वह दुकान को बंद करके चले गए। सुबह जब उनका आदमी दुकान खोलने के लिए 9:20 पर आया।

तब शटर खोल कर देखा कि दुकान का गेट टूटा हुआ है। साथ ही अंदर गला भी टूटा है और पूरा सामान बिखरा हुआ है। चोर दुकान से 483980 रुपए चुराकर ले गए। मालिक दुकान पहुंचा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना या डाउनलोड करना POCSO के तहत अपराध, SC ने मद्रास HC के फैसले को पलटा

Report Times

55 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भी अयोध्या पहुंचेंगे

Report Times

मूंगफली बीज किंग चेतक की पहली खेप पहुंची चिड़ावा

Report Times

Leave a Comment