Report Times
मनोरंजनOther

रश्मिका मंदाना द्वारा एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग

सलमान खान के अलेक्जेंडर, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ ही रश्मीका मंदाना कई सारी हाई बजट की फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान मैच करने के लिए एक्ट्रेस काफी मेहनत कर रही हैं और दो शिफ्ट में काम कर रही हैं.

दो शिफ्ट में कर रही काम

‘सिकंदर’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग के लिए रश्मिका को डबल शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है. पिंकविला की आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस एक सेट से काम खत्म कर दूसरे पर पहुंचती हैं. उन्होंने खुद भी अपने बिजी शेड्यूल के बारे में लोगों को बताया. रश्मिका ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डायरी शेयर की, जिसमें उनके पूरे दिन के शेड्यूल के बारे में बताया था. आने वाली भी फिल्मों में एक्ट्रेस अहम किरदार निभा रही हैं.

रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ और विकी कौशल के साथ ‘छावा’ में काम कर रही हैं. हालांकि, एक साथ बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा होने के लिए एक्ट्रेस को डबल मेहनत करनी पड़ रही है. इस वक्त रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ अपने आखिरी स्टेज पर है. ये फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का पहला पार्ट काफी ज्यादा हिट रहा है, जिसके बाद फिल्म के इस पार्ट से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं.

‘थामा’ के लिए भरी हामी

हालांकि, इतना व्यस्त होने के बाद भी एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. इन सभी फिल्मों के साथ ही साथ रश्मिका साल 2025 के लिए भी अपने प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है. बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना आगे आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी. उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ ‘थामा’ फिल्म के लिए साइन कर दिया है. ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

Related posts

दिल्ली में रेल हादसा, मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

Report Times

नागौर में होमोसेक्सुअल अपराध का मामला आया सामने, आरोपी ने 40 बच्चों को कैसे बनाया शिकार, मामले की पूरी कहानी

Report Times

भजनलाल सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए इसके परिणाम

Report Times

Leave a Comment