Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहार

बिहार : 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास, हिमांशु राज ने किया टॉप

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने की। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन भी मौजूद थे। परीक्षा में 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया है। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही करीब 15 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में मामूली सा कम रहा है। पिछले साल 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि इस साल 80.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।  परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2020 ) बोर्ड वेबसाइट biharboardonline.com और onlinebseb.in पर देख सकते हैं। कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।

बोर्ड वेबसाइट:  biharboardonline.com

onlinebseb.in

Related posts

दिग्गज भाजपा नेता भंवर लाल शर्मा का निधन

Report Times

नहर के पास मिली सिर कुचली लाश, हत्या का शक

Report Times

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघाना में बनेगा भव्य मुख्य द्वार

Report Times

Leave a Comment