Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशपालीराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

पाली में स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 की मौत 25 बुरी तरह घायल

पाली। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के पाली जिले के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। जिनमें से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 14 अन्य बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बस में कुल 55 बच्चे सवार थे।

बस महात्मा गांधी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी…

यह हादसा तब हुआ जब राछिया, आमेट कस्बे के के महात्मा गांधी स्कूल के बच्चे परशुराम महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। बस चारभुजा से देसूरी की ओर बढ़ रही थी, जब पंजाब मोड घाटी में बस के ब्रेक फेल हो गए और वह पलट गई।हादसे की जानकारी मिलते ही देसूरी और चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की और घायल बच्चों को बस से निकाला। मौके पर मौजूद तीन बच्चियों की मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत चारभुजा और देसूरी के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

घाटी पर आते ही अचानक बस के ब्रेक हो गए फेल…

देसूरी हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल का पूरा मेडिकल स्टाफ सक्रिय हो गया और इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गईं। घायल बच्चों को हर संभव इलाज और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। देसूरी हॉस्पिटल में भर्ती एक घायल छात्र, विनोद ने बताया कि वह और उसके साथी परशुराम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। बस में टीचर्स भी मौजूद थे। छात्र के मुताबिक पंजाब मोड घाटी में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related posts

मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी पर बवाल, भड़के कांग्रेसी बोले बिना शर्त माफी मांगे

Report Times

Lohia School: लोहिया स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाला विजय जुलूस, विद्यार्थियों और अभिभावको का किया सम्मान 

Report Times

महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के मध्य पोस्टर/ड्राईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Report Times

Leave a Comment