Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

मां-बेटे ने एसएसपी कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर मां-बेटे ने एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और आत्मदाह करने की कोशिश की। वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में पानी डालकर उन्हें बचाया।। वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और पानी डालकर पेट्रोल धोया। मां-बेटे का आरोप है कि एक ग्राम प्रधान ने शादी के नाम पर ठगी की है। इसकी शिकायत लेकर थाने जाने पर सुनवाई नहीं हो रही है। घटना के बाद एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

सिविल लाइन क्षेत्र के विजयपुरा पूरन सकरौली गांव के रहने वाली शत्रुह्न अपनी मां के साथ मंगलवार की शाम को एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगे। ये देख आस-पास मौजूद पुलिसकर्मी हक्का-बक्का हो गए। पुलिसकर्मियों ने आग लगाने से पहले सत्रुह्न के हाथों से माचिस और पेट्रोल का डिब्बा छीन लिया। इसके बाद मां-बेटे को एसएसपी के पास ले जाया गया।

ग्राम प्रधान ने धोखे से करा दी 40 साल की युवती के साथ शादी 

सत्रुह्न ने बताया कि 10 महीने पहले गांव के प्रधान ने शादी कराने के नाम पर एक लाख रुपये लिए और एक युवती दिखाई थी। समय प्रधान ने लड़की बदलकर कर एक 40 साल की महिला से शादी करा दी। इसकी बात की शिकायत दो महीने पहले सिविल लाइन थाने में की थी। बार-बार कहने पर शिकायत ने 35 हजार रुपये वापस किए लेकिन बाकी रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। इसकी शिकायत को लेकर सिविल लाइन में कई बार जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई।

घटना के बाद एसपी सिटी कपिल देव ने मां-बेटे को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनके शिकायत पर प्रधान उमेश तिवारी, भूरे और अन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शख्त कर्रवाई की जाएगी।

Related posts

पाकिस्तान में पास हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’, भारत में हो रहा कड़ा विरोध

Report Times

IPL 2025 के बीच आई बड़ी खबर, श्रेयस अय्यर को 5 करोड़ रुपये मिलेंगे

Report Times

CM गहलोत के दोनों हाथ में लड्डू- वंदे भारत एक्सप्रेस शुभारंभ के दौरान बोले PM मोदी

Report Times

Leave a Comment