Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमौैसमराजस्थानसोशल-वायरल

आज मौसम खराब, कई जिलों में बारिश

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर सहित कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश और 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं कल इन जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

बीकानेर, चूरू सहित कई जिलों में बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच अब बादल-बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, सीकर और चूरू सहित कई जिलों में रविवार रात से ही बारिश का दौर चल रहा है, जो आज सोमवार सुबह तक जारी रहा। जयपुर, करौली सहित कुछ अन्य जिलों में भी बादल छाए हुए हैं। जिससे लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने या बादल छाए रहने की संभावना है। इनमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अलवर जिले शामिल हैं। इसके साथ ही बीकानेर सहित छह जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें बीकानेर के साथ नागौर, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ शामिल हैं।

कल मौसम साफ, 26 को फिर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर आज ही देखने को मिलेगा। कल ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 26 दिसंबर से फिर एक वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होगा। जिसकी वजह से 26 और 27 दिसम्बर को फिर राजस्थान के कुछ जिलों में बादल- बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस बीच रविवार को 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ करौली सबसे ठंडा शहर रहा। बाकी शहरों में तापमान 5 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया।

Related posts

दैनिक राशिफल : 25 जून 20020

Report Times

330 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली : गौरव सेनानी सेवा समिति की अगुवाई में जुटे पूर्व सैनिक और गणमान्यजन

Report Times

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग: डाककर्मी पर हमले का मामला, नहीं मानी मांग तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, मीणा समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment