Report Times
latestOtherpoliticsकोटाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

भाजपा विधायक कल्पना देवी का बयान, वास्कोडिगामा ने नहीं की भारत की खोज

कोटा। रिपोर्ट टाइम्स।

भारत की खोज वास्कोडिगामा ने नहीं की थी, वह खुद भारत को खोजते हुए यहां आए थे। यह कहना है कोटा के लाडपुरा से भाजपा विधायक कल्पना देवी का। भाजपा विधायक कल्पना देवी ने कोटा में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमें गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है।

‘वास्कोडिगामा ने नहीं खोजा भारत’

भाजपा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि वास्कोडिगामा ने भारत की खोज नहीं की थी। भारत तो बहुत सक्षम और समर्थ देश था, जिसे ढूंढते हुए वास्कोडिगामा भारत आया। वास्कोडिगामा के भारत आने से पहले हमारे देश का वजूद था। विधायक ने कहा कि वास्कोडिगामा अपना जहाज लेकर भारत की खोज में निकले थे, उन्हें एक बंदरगाह पर खुद के जहाज से भी बड़ा जहाज नजर आया। जब उसने पूछा कि यह जहाज किसका है? तो मालूम चला कि यह एक भारतीय व्यापारी का जहाज था।

‘हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया’

विधायक कल्पना देवी ने कहा कि जहाज देखने के बाद वास्कोडिगामा ने व्यापारी से बात की और भारत का पता पूछा। इस पर व्यापारी ने कहा कि दो दिन बाद वह भारत जाएगा, आप भी साथ चलें। विधायक ने कहा कि हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया। शून्य का आविष्कार, मेडिसिन की खोज भी भारत में पहले हुई थी। मगर हमारे इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

हमें याद रखना चाहिए गौरवशाली इतिहास

भाजपा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। मगर मुगल और अंग्रेजों ने इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया। इस दौरान उन्होंने कोटा के इतिहास को भी याद किया। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि कोटा के इतिहास में कई लोगों ने बलिदान दिए हैं। हमें हमारा इतिहास याद रखना चाहिए। हमें हमारी संस्कृति-सभ्यता का ज्ञान होना चाहिए।

Related posts

सडको पर लेटे कोंग्रेसी – दिल्ली में सचिन पायलट हिरासत में

Report Times

‘कुसुम’ फेम सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की 46 साल की उम्र में मौत, जिम करते हुए आया हार्ट अटैक

Report Times

इन राज्यों में पटाखों पर लगा सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों को हो सकती है जेल

Report Times

Leave a Comment