Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

EPFO अकाउंट में कितना पैसा हो गया इकट्ठा? चुटकियों में ऐसे कर सकते हैं चेक

रिपोर्ट टाइम्स।

अगर आप ऑर्गेनाइज सेक्टर में काम करते हैं तो आपके पास EPFO अकाउंट होगा ही, जिसमें आपकी बेसिक सैलरी का 12-12 फीसदी एम्पलाई और एम्प्लायर का PF जमा होता है. इस अकाउंट में कितने पैसे जमा हो गए है? ये सभी को पता नहीं होगा, लेकिन कुछ आसान तरीके हैं जिनके जरिए आप EPFO अकाउंट में जमा पैसे की जानकारी चुटकी में पता कर सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे आप अपने EPFO अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं.

EPFO पोर्टल के जरिए चेक करें

आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने PF बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • EPFO की वेबसाइट पर जाएं.
  • Our Services सेक्शन में जाकर For Employees पर क्लिक करें.
  • Member Passbook ऑप्शन को चुनें.
  • अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन के बाद आप अपनी पासबुक देख सकते हैं, जहां PF बैलेंस और जमा की गई राशि की जानकारी मिलेगी.

SMS के जरिए जानकारी प्राप्त करें

अगर आपका UAN नंबर एक्टिवेट है, तो आप अपने PF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए.

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN टाइप करें.
  • इसे 7738299899 पर भेजें.
  • आपको आपके PF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगी.

मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें

EPFO ने मिस्ड कॉल के जरिए PF बैलेंस चेक करने की सुविधा भी दी है. इसके लिए.

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें.
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर PF बैलेंस की जानकारी भेज दी जाएगी.

UMANG ऐप के जरिए जानकारी

UMANG ऐप के जरिए भी आप अपने PF बैलेंस की जानकारी चेक कर सकते हैं.

  • UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  • EPFO ऑप्शन को चुनें.
  • Employee-Centric Services पर क्लिक करें.
  • अपना UAN नंबर और OTP दर्ज करें.
  • यहां आप अपने PF बैलेंस और अन्य डिटेल्स देख सकते हैं.

ऑफिस से संपर्क करें

अगर उपरोक्त किसी भी माध्यम से आपको जानकारी नहीं मिल रही है, तो आप अपने कंपनी के HR डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं. वे आपकी PF डिटेल्स की जानकारी प्रदान कर सकते हैं.

Related posts

पैसे की तंगहाली से क्लास से निकाले गए युवक ने पेश की मिशाल, अब 10 रुपए में कराते हैं कोचिंग

Report Times

वस्तु निर्यात में 30 प्रतिशत तो सेवा निर्यात में 53 प्रतिशत की वृद्धि

Report Times

नड्डा के घर आएगी राजस्थानी बहू, जयपुर में होगी छोटे बेटे की शादी; जानें कब होगी कौन सी रस्म ?

Report Times

Leave a Comment