Report Times
latestOtherचित्तौड़गढ़टॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरल

महाकुम्भ में वायरल मोनालिसा का क्या है राजस्थान कनेक्शन?

चित्तौड़गढ़। रिपोर्ट टाइम्स।

प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है, देश-दुनिया से सनातन संस्कृति को देखने के लिए लोग महाकुम्भ में उमड़ रहे हैं। पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी महाकुम्भ के वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। मगर प्रयागराज से भक्ति और आस्था की तस्वीरों के अलावा झील सी नीली आंखों वाली मोनालिसा की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल मोनालिसा ?

महाकुम्भ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली एक लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लड़की का नाम मोनालिसा है, जो अपनी झील सी नीली आंखों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग मोनालिसा के साथ सेल्फी ले रहे हैं, उसका इंटरव्यू कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की खूबसूरती को लेकर ढेरों रील्स वायरल हो रही हैं।

वायरल होकर कैसे फंस गई मोनालिसा?

मोनालिसा महाकुम्भ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने आईं थीं, जो अपने खूबसूरत नैन नक्श की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मगर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोनालिसा फंस गईं। वह महाकुम्भ में रुद्राक्ष की माला नहीं बेच पा रहीं थीं, लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके पीछे पड़ गए। जिसकी वजह से परिवार मोनालिसा को लेकर घर चला गया। अब मोनालिसा कहां की रहने वाली है, इसको लेकर भी जानकारी सामने आई है।

वायरल गर्ल का क्या है राजस्थान से नाता?

महाकुम्भ में वायरल गर्ल मोनालिसा को अब उनका परिवार घर ले जा चुका है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग मोनालिसा को मध्यप्रदेश के खरगौन ले गए, मोनालिसा खरगौन की ही रहने वाली हैं। मगर मोनालिसा के राजस्थान कनेक्शन भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मूल रुप से मोनालिसा का परिवार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। मगर काफी साल पहले इनका परिवार मध्यप्रदेश चला गया और अब वहीं रहता है।

Related posts

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 जुलाई से जयपुर से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान शुरु की, सातों दिन मिलेगी फ्लाइट

Report Times

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, स्कूल जाते समय डंपर से टकराई बस; 24 बच्चे घायल

Report Times

अगर आप भी चाहते है अपने चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा तो अपनाये यह 4 घरेलू उपाए

Report Times

Leave a Comment