Report Times
latestCRIMEOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभीलवाड़ाराजस्थानसोशल-वायरल

लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, धर्मांतरण का दवाब डालने का आरोप

भीलवाड़ा।रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के भीलवाड़ा में बदमाश कितने बेखौफ हैं, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। आरोप है कि कुछ बदमाश दिनदहाड़े लड़की का अपहरण कर उसे अपने घर ले गए। इसके बाद लड़की से दुष्कर्म किया, लड़की को ढूंढते- ढूंढते परिजन वहां पहुंच गए। तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लड़की के पिता को डराने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म!

भीलवाड़ा पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक 22 जनवरी की शाम लड़की घर के पास ही किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। इस बीच रास्ते से कुछ बदमाशों ने लड़की का अपहरण कर लिया और उसे अपने घर ले गए। आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। इस बीच लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरु की, परिजनों को लड़की के आरोपियों के घर होने का पता लगा। इसके बाद लड़की के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां लड़की मौजूद थी, इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल दिखा लड़की के परिजनों को डराया।

बेटी को बचाने गए पिता को दिखाई पिस्टल

लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर डराने के साथ धारदार हथियार से हमला भी किया। मगर ग्रामीणों की वजह से आरोपी वहां से भाग नहीं पाए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इधर, पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी लड़की को परेशान कर चुके हैं।

धर्मांतरण का दवाब डालने का भी आरोप

लड़की के परिजनों का आरोप है कि छह महीने पहले भी आरोपियों ने बेटी का अपहरण किया था। इस दौरान बेटी को बेहोश कर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए। अब आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बेटी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दवाब बना रहे हैं। इस मामले में उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, मगर आरोपियों के माफी मांग लेने पर पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी। अब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरु की है।

Related posts

JNU से निकले NSUI पर अटके, कांग्रेस में आने से कन्हैया कुमार को क्या मिला?

Report Times

सांतोर में 7जून को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Report Times

तिरंगा वितरण कार्यक्रम में कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में बांटे तिरंगे

Report Times

Leave a Comment