Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

‘अशोक गहलोत ने गुमराह करने की कोशिश की’ क्या बोले गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म?

रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर विपक्ष लगातार भजनलाल सरकार पर हमले कर रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक सरकार को कोस रहे हैं, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व CM गहलोत ने अभी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला, तो इसका जवाब अब गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने दिया है।

गहलोत का वार, बेढ़म का पलटवार

राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, इस बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कानून व्यवस्था को लेकर की गई गहलोत की इस पोस्ट का अब गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जवाब दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भ्रामक सूचना देने और गुमराह करने का आरोप लगाया है।

गहलोत के जमाने में बढ़ रहे थे अपराध

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का कहना है कि अशोक गहलोत भ्रामक सूचनाएं पोस्ट कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रामक ट्वीट के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने शासनकाल में साल 2022 और 2023 में हुए अपराधों का तुलनात्मक अध्ययन कर लेना चाहिए। उनके कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों का ग्राफ आसमान छू रहा था।

भजन सरकार में अपराधों का गिरा ग्राफ

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भजनलाल सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में अपराधों में कमी आई है।गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही संगठित अपराध को रोकने के लिए एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसका नतीजा है कि आज बदमाश राजस्थान छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। पेपर लीक माफिया खत्म हो रहा है, हार्डकोर अपराधी यहां से भाग रहे हैं। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए भी पुलिस नई तकनीक से लैस है। बेढ़म ने नागौर भाजपा कार्यालय में यह बात कही।

Related posts

पचेरी में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 18 हजार रुपए निकाले

Report Times

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में होगा गहलोत बनाम G-23, गांधी परिवार का बाहर रहना तय!

Report Times

IPL 2024: ‘मुझे किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है’, जानें जीत बाद गायकवाड़ ने ऐसा क्यों कहा

Report Times

Leave a Comment