Report Times
EDUCATIONlatestOtherअजमेरकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कौन सा पेपर कब होगा

अजमेर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। सैकण्डरी परीक्षा 4 अप्रैल तथा सीनियर सैकण्डरी परीक्षा 7 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड सचिव श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सुरक्षा एवं गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।

20 लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

बता दें कि इस बार राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. उधर रीट परीक्षा में भी करीब 15 लाख से ज्यादा बीएसटीसी और बीएड धारक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. उधर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 09 जनवरी से पहले से शुरू हो चुकी है, जो 8 फरवरी तक चलेंगी. बोर्ड ने सभी स्कूलों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Rajasthan Board Time Table 2025 कैसे डाउनलोड करें?

टाइम टेबल  पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

1. RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “Latest Updates” सेक्शन में RBSE 10th/12th Time Table 2025 लिंक खोजें।

3. अपनी कक्षा (10वीं/12वीं) और स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) का चयन करें।
4. डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल सेव कर लें।

5. परीक्षा की तारीखों को ध्यानपूर्वक नोट करें।

यह रहेगा बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।  नीचे दिए गए लिंक से आप अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

10th बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल

12th बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल

राजस्थान बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल में संशोधन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगामी एग्जाम टाइम टेबल में बदलाव किया है आगामी 1 अप्रैल को 10वीं एवं 4 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली 12वीं परीक्षा की तारीख बदली गई हैं 1 अप्रैल को होने वाली तृतीय भाषा-संस्कृत/उर्दू /गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा अब 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी जबकि 4 अप्रैल को कम्प्यूटर विज्ञान/IP की परीक्षा 7 अप्रैल को होगी.

Related posts

बस्सी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी की मौत पर विरोध : दोषी प्रधानाचार्य सीमा चंदेल पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने रखा कार्य बहिष्कार

Report Times

हर माह एक विधायक इंदिरा रसोई में खाना खाएंगे, जानें क्यों

Report Times

राजस्थान: रेलवे विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, दलालों के टिकट बना रहे 3 कर्मचारियों को पकड़ा रंगेहाथ

Report Times

Leave a Comment