Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

कन्या समेत इन 6 राशि वालों को मिलेगा धन योग का लाभ, खूब बरसेगा धन

रिपोर्ट टाइम्स।

कुंभ राशि आज आप सिक्के के सभी पहलुओं की उचित पड़ताल के बाद विवेकपूर्ण फैसले लेने पर ध्यान दें. पारिवारिक विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. मिथुन राशि के लिए ऐट आफ स्वॉर्ड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप की मन स्थिति पर परिणामों की दशा-दिशा निर्भर अधिक रहेगी. पूरे विश्वास से उठाए गए कदम सहजता से आगे बढ़ाते रहें. तुला राशि के लिए द टावर का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप अन्य की योजनाओं में आकर बिना तैयारी के किसी कार्य में हाथ न डालें. अप्रत्याशित परिस्थितियों में आपके लिए बड़े असंतुलन का खतरा बना रहेगा.

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि आज आप भरपूर प्रयास के साथ परिणाम के लिए उचित समय का इंतजार करें. अपेक्षा से बेहतर लाभ और सफलता की संभावना बन सकती है. परस्पर सहयोग व सहकार की भावना से कार्य करेंगे. प्रयासों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखेंगे. कार्य व्यवहार में सहज रहेंगे. कार्यक्षेत्र में लगनशीलता बनाए रखेंगे. समकक्षों पर भरोसा बना रहेगा. अनावश्यक दबाव में न आएं. विरोधी गतिविधियों में सक्रियता आ सकती है. प्रतिभा और योग्यता से जगह बनाएंगे. वरिष्ठों की सीख सलाह और समझ से आगे बढ़ेंगे. अपनों के साथ श्रेष्ठ गतिविधियां बनाए रखेंगे. जानकारी को साझा करेंगे. मेहनत से जगह बनाए रखेंगे.

लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – व्हीटिश

वृष राशि का राशिफल

वृष राशि आज आप बुद्धि विवेक और सक्रियता से परिणाम पक्ष में बनाए रखने में सफल रहेंगे. लोगों के लिए आपको बहला पाना कठिन होगा. प्रियजनों के साथ सुखकर समय बिताएंगे. आर्थिक विकास और पदोन्नति के अवसर बनेंगे. आधुनिक तौर तरीकों से उचित जगह बनाए रखेंगे. मन के रिश्तों को संवारने की कोशिश होगी. समझौतों में संवार बनाए रखेंगे. मित्रों और करीबियों की मदद से पक्ष में परिणाम बनाने में सफल होंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में सकारात्मक प्रदर्शन बना रहेगा. सूझबूझ और सक्रियता से अपनी स्थिति में बदलाव का प्रयास बनाए रखेंगे. उत्साह पराक्रम से अड़चनों को दूर करेंगे. तेजी से सबका का दिल जीतेंगे.

लकी नंबर – 5, 6, 8 कलर – ओपल व्हाइट

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि आज आप की मन स्थिति पर परिणामों की दशा-दिशा निर्भर अधिक रहेगी. पूरे विश्वास से उठाए गए कदम सहजता से आगे बढ़ाते रहें. उचित समय पर मंजिल मिलने की अच्छी संभावना है. पूर्वाग्रह और दबाव की स्थिति से दूरी बनाएं. निजी विषयों में सूझबूझ सजगता से कदम आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन की स्थिति बेहतर रहेगी. व्यावसायिक प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. चर्चा संवाद में मतभेद से बचेंगे. व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. धैर्यपूर्वक कामकाज फोकस रखेंगे. साहसिक प्रयासों से प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे. अनावश्यक चिंतन से मुक्त रहकर राह में बढ़ चलने की सोच रखें. कार्यक्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास होगा.

लकी नंबर – 2, 5, 6, 8 कलर – लाइट ब्लू

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि आज आप औरों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिशों को बनाए रखेंगे. जरूरी विषयों को विश्वास से आगे बढ़ाएंगे. संपर्क संवाद में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में इच्छित जगह बनाएंगे. भाई बंधुओं से तालमेल बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक कार्यों में पहल बनाए रखने में सफल होंगे. जरूरी विषयों की अनदेखी से बचें. धूर्तां व चालाक लोगों से बचाव में सफल रहेंगे. सकारात्मक पहलुओं पर फोकस बनाए रखेंगे. सूझबूझ से राह बनाएंगे. विपक्षियों के लिए आप की गति प्रभावित कर पाना कठिन होगा. साहस पराक्रम में वृद्धि बनी रहेगी. अच्छी बातों के प्रचार प्रसार में रुचि लेंगे. महत्वपूर्ण कार्य वक्त पर करने का प्रयास रखेंगे.

लकी नंबर – 2, 5, 6, 8 कलर – वाटर ब्लू

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि आज आप विभिन्न कामनाओं के पूरा होने और उपलब्धियों के निर्माण से आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा. चारों और शुभता का संचार बनाए रखेंगे. लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे. अपनों से भेंटवार्ता बनाए रहेंगे. रिश्तों में परस्पर विश्वास से आगे बढ़ेंगे. अपेक्षा के अनुरूप प्रस्तुति देने में सफल होंगे. बैंकिंग के कार्यों में गति आएगी. घर में साज संवार को बढ़ावा मिलेगा. जीवनशैली प्रभावी और भव्य बनी रहेगी. आर्थिक सबलता और आत्मविश्वास से कार्यों को पूरा करेंगे. सभी से मेलजोल बढ़ाने में मदद मिलेगी. परिवार में उत्सव आयोजन की संरचना बढे़गी. रचनात्मक विषयों को प्राथमिकता में बनाए रहेंगे.

लकी नंबर – 1, 2, 5, 6 कलर – वॉइलेट

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि आज आप सूझबूझ और सकारात्मक ऊर्जा से विभिन्न मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे. अपनी बात और प्रस्ताव को पूरे विश्वास से अन्य के समक्ष रखेंगे. नई शुरूआत पर विचार कर सकते हैं. संवाद क्षेत्र बढ़ा होगा. समकक्षों और बड़ों का साथ बना रहेगा. प्रियजनों के साथ सुखद पलों को साझा करेंगे. शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि होगी. रचनात्मक पक्ष बढ़त पर बना रहेगा. सूझबूझ से वातावरण को बेहतर बनाए रखेंगे. आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी. श्रेष्ठ एवं सृजनात्मक कार्यों को गति देने में सफल होंगे. आर्थिक वाणिज्यिक कार्यों को गति देंगे. कला कौशल को उभारने में सहज रहेंगे. रिश्तेदारों करीबियों को प्रसन्न बनाए रखेंगे.

लकी नंबर – 5, 6, 8 कलर – लीफ कलर

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि आज आप अन्य की योजनाओं में आकर बिना तैयारी के किसी कार्य में हाथ न डालें. अप्रत्याशित परिस्थितियों में आपके लिए बड़े असंतुलन का खतरा बना रहेगा. हड़बड़ी में उठाए गए कदम असहजता को बढ़ा सकते हैं. अनुशासन और प्रशिक्षण पर फोकस बनाए रखें. विभिन्न क्षेत्रों में तनिक भी लापरवाही से बचें. वाणी व्यवहार संतुलित बनाए रखेंगे. अनावश्यक भार और दबाव की स्थिति से बचें. रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा. लेनेदेन में उधार से बचें. वरिष्ठों से भेंट मुलाकात बनाए रहें. निवेश व खर्च के प्रति सजग रहें. वैज्ञानिक समझ बढ़ाएं. दिखावे की नीति अपनाने से बचें. आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास करें.

लकी नंबर – 5, 6, 8 कलर – स्काई ब्लू

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि आज आप आर्थिक क्षेत्र में बेहतर प्रयास बनाए रखने में आगे रहेंगे. पेशेवरजन अधिकारों के संरक्षण में सफल रहेंगे. वाणी व्यवहार से सब का दिल जीतेंगे. भावनात्मक व्यवहार बेहतर बनाए रखेंगे. अपनी स्मार्ट वर्किग से हितलाभ संवारेंगे. मित्रों से मेलजोल बढ़ाने के अवसर बनेंगे. विविध विषयों में संतुलन और समन्वय से कार्य करेंगे. पद प्रतिष्ठा और लाभ का स्तर बढ़त पर बना रहेगा. समय की अनुकूलता और योग्यता प्रदर्शन से लक्ष्य पाने में आगे होंगे. कामकाजी ढंग प्रभावशाली बना रहेगा. लोगों से करीबी बनाकर रखेंगे. आर्थिक उपलब्धियों पर बल बढ़ेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में तेजी रखेंगे. नीति नियम से कार्य करने की कोशिश होगी.

लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – मडकलर

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि आज आप कार्ययोजनाओं में सबके सहयोग के बावजूद विषम परिस्थिति में उलझे रह सकते हैं. सूझबूझ और प्लान बी की मदद से विभिन्न लक्ष्यों को पाने को आगे बढ़ेंगे. सभी से तालमेल और सामंजस्य से कार्य क्षेत्र में प्रभाव बनाए रखेंगे. तथ्यहीन चर्चा से बचेंगे. अधिकारियों की नजर आप पर बनी रहेगी. प्रत्येक कार्य सूझबूझ से करने का प्रयास होगा. वाणिज्यिक कार्यों में अपेक्षा के अनुरूप गति बनी रहेगी. लाभ का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा. रुके हुए मामलों में हलचल बढ़ेगी. बेहतर ढंग से वाणिज्य व्यापार को गति देंगे. लक्ष्यों को आगे बढ़ा पाएंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में आगे रहेंगे. नवीन शुरूआत कर सकते हैं.

लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – येलो

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि आज आप गुरुजनों और दैवीय शक्ति के सहयोग समर्थन से श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. भाग्यबल से सभी लक्ष्य सकारात्मक दिशा में बढ़ते नजर आएंगे. भव्यतापूर्ण जीवन जीने में मदद मिलेगी. आर्थिक एवं वाणिज्यिक प्रयासों को पक्ष में बनाए रखेंगे. साहस और सूझबूझ से आगे बढ़ने की सोच रखेंगे. कार्य व्यापार में रुटीन और निरंतरता रहेगी. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. प्रशासन की नीतियों का पालन करेंगे. उच्च विचारों को बढ़ावा देंगे. सादगी की लोग सराहना करेंगे. आत्मविश्वास और कौशल सेयोजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाएंगे. अनुकूल वातावरण का भरपूर लाभ उठाएंगे. इच्छित राह बनाए रखने में सफल होंगे.

लकी नंबर – 6, 8, 9 कलर – ग्रे, ब्लैक

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि आज आप सिक्के के सभी पहलुओं की उचित पड़ताल के बाद विवेकपूर्ण फैसले लेने पर ध्यान दें. पारिवारिक विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. परिजनों और करीबियों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करेंगे.घर परिवार के लोग सहयोग करेंगे. प्रबंधन से जुड़े कार्य सामान्य रहेंगे. सहज प्रदर्शन बनाए रखेंगे. संकल्पों को पूरा करने पर जोर बना रहेगा. आवश्यक मामलों को प्राथमिककता सूची में बनाए रखें. हर हाल सकारात्मक पक्ष पर फोकस बढ़ाएं. विभिन्न कार्यों में सावधानी बनाए रखें. स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर फोकस रखें. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. कामकाजी दबाव में न आएं.

लकी नंबर – 5, 6, 8 कलर – नीलम समान

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि आज आप बुद्धि विवेक और साहस से महत्वपूर्ण कार्यों को गति दे पाएंगे. सभी का साथ समर्थन बना रहेगा. भूमि भवन के मामलों को बल मिलेगा. निजी संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. सौदों समझौतों में सकारात्मकता रखेंगे. कला कौशल से सबको प्रभावित करेंगे. करियर कारोबार में अपेक्षित कामयाबी पाएंगे. समकक्षों को साथ लेकर चलेंगे. साझीदारी के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का भाव रहेगा. निर्णय लेने और कदम उठाने में सहज रहेंगे. विविध प्रयासों को आत्मविश्वास से बनाए रखेंगे. रुटीन और अनुशासन पर बल देंगे. अपनों के लिए राह बनाएंगे. निडरता से कार्य आगे बढ़ाएंगे.

लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – येलो

Related posts

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी

Report Times

युवक को गोली मार फरार थी 20 साल की ‘लेडी डॉन’, जयपुर में पुलिस ने दबोचा

Report Times

जनसंख्या स्थायित्व के लिए चिड़ावा पंचायत समिति सम्मानित 

Report Times

Leave a Comment