Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

3 बड़े बैंकों में मिलती है सबसे ज्यादा सुविधाएं, क्या आपका भी है खाता

रिपोर्ट टाइम्स।

बैंकिंग सेक्टर में ग्राहकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. हाल के वर्षों में PMC बैंक और Yes Bank जैसे मामलों ने लोगों को सतर्क कर दिया है कि वे किसी भी बैंक में पैसे जमा करने से पहले उसकी वित्तीय स्थिति की जांच करें. हाल ही में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर भी RBI ने प्रतिबंध लगाया है, जिससे फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि बैंक कितना सुरक्षित है और इसे कैसे पहचाना जाए?

बैंक की वित्तीय स्थिति को कैसे जांचें?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समय-समय पर बैंकों की वित्तीय स्थिति की जांच करता है और जब भी कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो बैंक को चेतावनी जारी की जाती है. ऐसी चेतावनियों पर नजर रखें.

बैंक की बैलेंस शीट जरूर जानें

किसी बैंक की वित्तीय स्थिरता का आकलन उसकी वार्षिक रिपोर्ट, NPA (Non-Performing Assets) की दर और पूंजी पर्याप्तता अनुपात से किया जा सकता है.

डिपॉजिट इंश्योरेंस कवर

सरकार ने DICGC के तहत 5 लाख रुपये तक की जमा राशि को सुरक्षित किया है. अगर आपका बैंक बंद भी हो जाए, तो इस सीमा तक आपका पैसा सुरक्षित रहेगा.

Too Big To Fail बैंक

कुछ बैंक इतने बड़े और मजबूत होते हैं कि उनके डूबने की संभावना न के बराबर होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक को “Too Big To Fail” की श्रेणी में रखा है, जिसका मतलब है कि इन बैंकों में पैसा जमा करना सबसे सुरक्षित विकल्प है.

Related posts

शाहिद कपूर का था सानिया मिर्ज़ा के साथ अफेयर! होटल के रूम में इस हालत में पकड़े गए थे दोनों

Report Times

चुनाव ड्यूटी के लिए आए SSB जवान की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका

Report Times

कोटा: नहीं काम आई कोचिंग इंस्टीट्यूट की नई गाइडलाइन, फांसी पर झूला NEET का छात्र

Report Times

Leave a Comment