Report Times
latestCRIMEOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधौलपुरराजस्थानसोशल-वायरल

विवाहिता का मर्डर कर लाश को चारे के साथ जला देने की खौफनाक वारदात

धौलपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के धौलपुर में विवाहिता की हत्या कर लाश को भूसे में जला दिया गया। इस घटना का खुलासा होने पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारे के बीच कुछ अस्थियां मिलीं। पुलिस ने अस्थियां बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में विवाहिता के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विवाहिता की हत्या कर भूसे में जलाया

विवाहिता की हत्या की यह खौफनाक वारदात धौलपुर के सैपऊ थाना इलाके के नुनाहेरा गांव की बताई जा रही है। मृतका नीरज के भाई मनोज कुमार का कहना है कि गुरुवार को बहन के साथ मारपीट की गई थी। बहन ने मायके फोन कर हम लोगों को बुलाया था। इस पर पिता भगवान सिंह के साथ ससुराल पहुंचे तो बेटी की हत्या कर लाश को भूसा में जला दिया गया था। इस पूरी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे, चिता से पुलिस ने साक्ष्य के लिए अस्थियां एकत्रित की हैं।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

विवाहिता के परिजनों का कहना है कि नीरज की शादी करीब 5 साल पहले नुनहेरा गांव के कमल किशोर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगे। दहेज के लिए बहन के साथ मारपीट भी की जाती थी। कई मर्तबा समाज के पंच पटेलों को लेकर समझाने की भी कोशिश की गई। मगर ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने और बहन नीरज के साथ आए दिन मारपीट करते रहे।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

विवाहिता के परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। घर के अंदर पुलिस को सामान बिखरा मिला, विवाहिता की चूडियां टूटी मिलीं। जिससे साफ तौर पर हत्या का अंदेशा है, थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के मुताबिक पिता ने दहेज हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है, आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Related posts

चिड़ावा नगर पालिका में धरना-प्रदर्शन पर पार्षदों की प्रतिक्रिया: सुरेश भूकर के विरोध को बताया चुनावी दांव, चेयरमैन के समर्थन में पार्षदों का बयान

Report Times

Horrific accident: KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Report Times

देश मंदी का कोई सवाल ही नहीं महंगाई दर 7% से नीचे – निर्मला सीतारामन

Report Times

Leave a Comment