Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

विमान में शिवराज को मिली टूटी सीट, बोले- एयर इंडिया पर भरोसा भ्रम निकला

रिपोर्ट टाइम्स।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी सीट पर की यात्रा करनी पड़ी. इसके लेकर उन्होंने एक्स पर अपनी पीड़ा सुनाई है. शिवराज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठना तकलीफदायक था.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने एक्स पर लिखा, आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है. मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टिकट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई. मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी. बैठना तकलीफदायक था.

 

शिवराज ने आगे कहा कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए. ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं. सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा. मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला.

Related posts

टोंक में 6 महीने पुरानी शादी… और फिर मौत! पुलिस विभाग में कार्यरत पति पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप

Report Times

सीबीएसई के 12वीं का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें

Report Times

सारी ग्राम पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेेकर जारी किये नोटिस, 25 जनवरी को होगी बहस एवं वोटिंग

Report Times

Leave a Comment