Report Times
latestOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

‘आपकी दादी’ पर बढ़ा सियासी घमासान, सदन में धरने के बाद आज विधानसभा का घेराव

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इंदिरा गांधी को दादी कहने पर मचा सियासी बवाल बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस विधायक शुक्रवार से विधानसभा में धरना दे रहे हैं, कई जिलों में कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किए गए हैं, तो अब आज कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने जा रही है। जिसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी शामिल होंगे।

आज विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इंदिरा गांधी को आपकी दादी कहने पर विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित छह विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया, इससे बवाल और बढ़ गया। अब शुक्रवार से कांग्रेस विधायक विधानसभा में धरना दे रहे हैं, तो आज कांग्रेस की ओर से विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं का जयपुर में जुटना शुरु हो गया है।

आपकी दादी विवाद में अब तक क्या?

राजस्थान विधानसभा में मंत्री की ओर से इंदिरा गांधी को आपकी दादी कहने पर शुरु हुआ विवाद, चार दिन बाद भी ठंडा नहीं पड़ा है। बल्कि अब यह विवाद और गहरा गया है। विपक्ष से गतिरोध दूर करने के लिए सत्ता पक्ष के मंत्रियों की ओर से कांग्रेस विधायकों से दो बार वार्ता भी की गई। मगर दोनों ही वार्ता विफल रहीं। इसके बाद कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। वहीं अब विधानसभा का घेराव करने की बात कही गई है।

किस टिप्पणी से गरमाई सियासत?

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने एक सवाल के जवाब में इंदिरा गांधी को आपकी दादी कहकर संबोधित किया था। इस पर विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने नाराजगी जताई। कांग्रेस विधायक स्पीकर के आसन तक पहुंचकर इशारे करने लगे, तो स्पीकर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित छह विधायकों को सस्पेंड कर दिया। तब से ही कांग्रेस विधायक मंत्री से माफी मंगवाने, सस्पेंशन खत्म करवाने, आपकी दादी शब्द को कार्यवाही से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related posts

दरभंगा में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

Report Times

उप राष्ट्रपति शनिवार को आएंगे खेतड़ी

Report Times

नई मंडी की शुरुआत बवाल से : मंत्री ओला को नहीं बुलाना अखरा, प्रधान ने कहा कि उनके क्षेत्र में ही उन्हें दरकिनार करना बेहद गलत

Report Times

Leave a Comment