Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसेनास्पेशल

भजनलाल सरकार ने जवानों को दिया तोहफा, होटलों में मिलेगी विशेष छूट

REPORT TIMES : स्थान घूमने का मन बना रहे सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए खुशखबरी है! राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RTDC) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी होटलों और गेस्ट हाउस में इनके लिए विशेष छूट का ऐलान किया है. अब प्रदेश की मेहमान नवाजी का अनुभव करना और भी किफायती होगा.

RTDC के होटलों और गेस्ट हाउस में रुकने पर मिलेगी छूट

RTDC की इस नई पहल के अनुसार, देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों और गौरव सेनानियों को RTDC के किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में रुकने पर पूरे 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी. वहीं, जिन वीरांगनाओं ने अपने पति को देश के लिए खोया है, उन्हें ठहरने पर 50 प्रतिशत की भारी छूट दी जाएगी.

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जाहिर की खुशी

इस सराहनीय निर्णय पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम हमारे वीर जवानों के साहस, बलिदान और देशभक्ति का सम्मान करने का एक छोटा सा प्रयास है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार हमेशा सैन्य परिवारों के साथ खड़ी है और यह छूट इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

इस तरह से पा सकते है ये छूट

यह खास छूट राज्य में स्थित सभी RTDC के होटलों और गेस्ट हाउसों में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है. अगर आप इस छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको होटल में चेक-इन करते समय अपना पहचान पत्र या संबंधित दस्तावेज दिखाना होगा.

Related posts

‘गहलोत के विश्वस्त तीन नेताओं को पदों से हटाने की तैयारी’, बैरवा बोले, विधायक दल की बैठक बुलाकर CM बदला जाए

Report Times

चिड़ावा के सरकारी कॉलेज में 495 विद्यार्थियों मे किया मतदान, छात्रसंघ चुनावों के प्रति विद्यार्थियों में नजर आया उत्साह

Report Times

ट्रेन से खाटू श्याम जानें का प्लान? पहले देख लें रींगस जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़ की ये तस्वीर

Report Times

Leave a Comment