Report Times
CHIRAWAEDUCATIONGENERAL NEWSlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

भगेरिया पब्लिक स्कूल में महिला दिवस धूमधाम से मनाया

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

भगेरिया पब्लिक स्कूल, चिड़ावा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा, सचिव आंचल भगेरिया और निदेशक आलोक भगेरिया ने देश में महिलाओं के योगदान पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सचिव आंचल भगेरिया ने देश में सर्वोच्च पदों पर रही महिलाओं और उनके ऐतिहासिक योगदान और त्याग के बारे में बताया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं और महिला स्टाफ, जिसमें आशा वर्मा, सुनीता गोरखा, रेणु महला, रंजना शर्मा, पिंकी कुमावत, जय शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, शबनम, रेणु सोमरा, निशा सैनी, चंचल खंडेलिया, हिमांशी मोदी, गायत्री, सुमन, संगीता राव, नीलम और रेणु रूहेल सहित स्टाफ की महिलाएं उपस्थित थीं। अंत में, हर्षिता भगेरिया ने उपस्थित सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया।

Related posts

चिड़ावा : युवा जाट महासभा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Report Times

3 अप्रैल 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Report Times

13 दिन पहले ही गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कंफर्म कर दिया था तलाक

Report Times

Leave a Comment