Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

जिस थाने में था तैनात कांस्टेबल, वहीं की खुदकुशी, सुसाइड नोट भी मिला

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजधानी जयपुर में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जयपुर ग्रामीण के आंधी थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने आज सुबह थाना परिसर में ही फांसी से लटककर खुदकुशी कर ली। होली से एक दिन पहले हुई इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है।

जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल हरिओम का शव आज सुबह आंधी थाना परिसर में सीढ़ियों के समीप फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी मुख्यालय रजनीश पूनियां सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कांस्टेबल ​हरिओम के शव को फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर कांस्टेबल ने सुसाइड क्यों किया। लेकिन, प्रथम दृष्टया पुलिस यह मान रही है कि स्वास्थ्य व गृह कलेश की वजह से कांस्टेबल ने खुदकुशी की है।

Related posts

जातिगत गणना पर ‘महाकुंभ’ के जरिए जाट भरेंगे हुंकार, OBC आरक्षण भी 27% करने की मांग

Report Times

सरकारी टीचर के घर में दिनदहाड़े चोरी: दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे, नकदी सहित जेवरात पार

Report Times

लोकसभा सीट कोटा-बूंदी पर कांग्रेस उतार सकती है नया चेहरा, ओम बिरला का चुनाव लड़ना लगभग तय

Report Times

Leave a Comment